जानिए मुंबई को धमाकों से दहलाने वाला कौन है टाइगर मेमन?
नई दिल्ली। 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट केस का मुख्य आरोपी है टाइगर मेमन जिसके साथ मिलकर उसके भाई याकूब ने इस नापाक हरकत को अंजाम दिया था। याकूब को इस घटना के लिए 30 जुलाई को फांसी दी जा चुकी है।
आईये जानते हैं कि मुंबई को धमाको से दहलाने वाले टाइगर मेमन के बारे में खास बातें
- टाइगर मेमन का असली नाम मुश्ताक अब्दुल रज्जाक मेमन है।
- उसका जन्म 24 नवंबर 1960 को मुंबई में हुआ था।
- टाइगर अपने घर का बड़ा भाई है, जो कि आज से करीब 27 साल पहले अपने मां-बाप और 5 छोटे भाईयों के साथ मुश्ताक दक्षिण मुंबई के मोहम्मदअली रोड कडिया बिल्डिंग पर रहता था।
- पिता अब्दुल रज्जाक मेमन वेल्डिंग का काम करते थे।
- घर में बहुत गरीबी थी जिसके कारण टाइगर ने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी और काम करने लगा।
- उसे भायखला इलाके में मेमन कॉपरेटिव बैंक में चपरासी की नौकरी मिली।
- लेकिन गु्स्सैल प्रकृति के कारण उसने एक दिन बेंक मैनेजर को ही मार-पीट दिया जिसके कारण उसकी नौकरी चली गई।
- घर की माली हालत काफी ज्यादा खराब हो गई जिसके कारण पूरे परिवार को मोहम्मदअली रोड का घर बेचना पड़ा।
- उसके बाद टाइगर का परिवार मच्छीमार झुग्गी झोपड़ी में रहने आ गया और यहीं से उसकी जिंदगी में आतंकी गिरोह आये।
- इस झोपड़ी में रहने के दौरान टाइगर सूफी संत मखदूम शाह बाबा की दरगाह पर अक्सर जाता था जहां एक दिन उसकी मुलाकात दाऊद इब्राहिम गिरोह से जुडा स्मगलर मुस्तफा दोसा से हुई और टाइगर से उसकी दोस्ती हो गई।
- टाइगर को दोसा ने अपना ड्राईवर बना लिया और बस यहीं से टाइगर जरायम की दुनिया में घुस गया।
- अमीर और ताकतवर बनने के चक्कर में टाइगर भी धीरे-धीरे दाऊद गिरोह का सदस्य बन गया।
- लेकिन टाइगर का घिनौना चेहरा तब दुनिया के सामने आया जब उसने 12 मार्च 1993 के मुंबई बम धमाकों को दाऊद, याकूब के साथ मिलकर अंजाम दिया।
- कहते हैं कि इन धमाकों का मास्टरमाइंड टाइगर ही है, क्योंकि ब्लास्ट करने का आईडिया उसी का था।
- उसी ने बम बनाये थे और उसी ने इस काम के लिए दाऊद और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद ली थी।
- फिलहाल टाइगर मेमम पिछले 22 साल से भारत से फरार है, कई बार खूफिया तंत्रों ने कहा कि वो पाकिस्तान में है लेकिन आज तक कुछ सिद्ध नहीं हो पाया है।













Click it and Unblock the Notifications