याकूब की मौत का बदला लेगा टाइगर, भाई की फांसी से पहले घर पर किया था फोन
नई दिल्ली। 30 जुलाई को 1993 के बम ब्लास्ट केस के आरोपी और याकूब मेमन को फांसी देने के बाद बार्डर पर लगातार परेशानियां खड़ी की जा रही हैं, जम्मू-कश्मीर में लगातार पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी और फायरिंग हो रही है, ऐसे में इकोनॉमिक टाइम्स ने एक बड़ा खुलासा किया है कि याकूब को जिस दिन फांसी दी गई उस दिन सुबह याकूब के बड़े भाई टाइगर मेमन जो 1993 के बम ब्लास्ट केस का मुख्य आरोपी हैं ने अपनी मां से फोन पर बात की थी।
पेपर में छपी खबर कह रही है कि टाइगर ने याकूब की फांसी के डेढ घंटे पहले यानी कि सुबह 5.35 बजे याकूब के घर के लैंडलाइन पर फोन किया था और अपनी मां हनीफा से फोन पर कहा था कि वो अपने भाई की मौत का बदला जल्द ही लेगा। उसने अपनी मां से तीन मिनट बात की थी, मुंबई पुलिस ने इस फोन कॉल को ट्रेस कर लिया है जिससे पता चलता है टाइगर ने मां को इंटरनेट कॉल की थी, पुलिस फोन के आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में लगी है।
फोन में टाइगर ने कहा कि वो बदला लेगा और परिवार के आंसू जाया नहीं जायेंगे तो उसकी मां का जवाब था बस हो गया,. पहले की वजह से मेरा याकूब गया, अब और नहीं मैं देख सकती। आपको बता दें कि टाइगर मेमन पिछले 22 साल से भारत से फरार है, कई बार खूफिया तंत्रों ने कहा कि वो पाकिस्तान में है लेकिन आज तक कुछ सिद्ध नहीं हो पाया है।













Click it and Unblock the Notifications