चिराग पासवान की गाड़ी के ऊपर बैठी ये मिस्ट्री गर्ल कौन है? वायरल वीडियो के बाद लोग पूछ रहे सवाल
Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को लोकसभा चुनाव-2024 के चुनाव प्रचार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला चिराग पासवान की कार के ऊपर यानी छत पर बैठी दिख रही हैं, जिसको लेकर लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल कौन है?
चिराग पासवान के उस रोड शो के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर लोग कमेंट में पूछ रहे हैं कि आखिर ये महिला है कौन जो बड़े आराम से, चिराग पासवान के कार की छत पर बैठी है।

आइए जानें कौन है ये महिला?
बता दें कि ये महिला कोई और नहीं बल्कि समस्तीपुर लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार शांभवी चौधरी हैं। शांभवी चौधरी सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं और पहली बार चुनाव लड़ रही हैं...इसलिए सोशल मीडिया यूजर्स के लिए ये नई हैं।
वीडियो इस लिंक पर देख सकते हैं- https://www.facebook.com/reel/294413750403252
इस वीडियो में शांभवी चौधरी अपना चुनाव चिन्ह हेलिकॉप्टर भी हाथ में लिए हुए हैं। असल में रैली के दिन वाली ये तस्वीरें लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की है। ये रैली 11 मई 2024 को की गई थी। ये रैली समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में की गई थी।
तस्वीरों को शेयर कर लिखा गया है कि, ''आज राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी शांभवी जी के पक्ष में रोड शो कर आगामी 13 मई को क्रमांक संख्या 02 को हेलीकॉप्टर (🚁) छाप पर वोट देने की अपील की है।'' बता दें कि आज समस्तीपुर लोकसभा पर वोटिंग हुई है।
Who is Shambhavi Choudhary: कौन हैं शांभवी चौधरी?
शांभवी चौधरी जनता दल यूनाइटेड के नेता और नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं। चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस समस्तीपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद हैं।
शांभवी चौधरी के पति बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी रहे कुणाल किशोर के बेटे सायण कुणाल से हुई है। सायण कुणाल भूमिहार जाति के हैं। वहीं शांभवी चौधरी दलित नेता हैं।












Click it and Unblock the Notifications