युवाओं का हीरो कौन मोदी, राहुल या केजरीवाल?
अभी तक जिसकी हवा स्पष्ट दिखी है, जिसका असर सामाजिक सन्दर्भों में सबसे अधिक दिखा है, वो निःसंकोच भाजपा और उसके प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी हैं। सरकारी तंत्र हर तरह से लोक लुभावन योजनाओं और घोषणाओं का सहारा लेकर अपना वोट बैंक बढ़ने कि जुगत में हैं।
नए वोटर जागरूक होकर जुड़े हैं जिससे युवाओं का प्रतिशत काफी अधिक हो चला है
जबकि नरेंद्र मोदी शुरू से ही अपने गुजरात और अन्य भाजपा शासित प्रदेशो के सफल प्रयासों को गिनाते चले आ रहे हैं, साथ ही कांग्रेस कि पिछले कई सालों कि वो सारी नाकामियां भी गिना चुके हैं जिन्हे गांधी परिवार और सरकारी प्रशासन दबाता रहा है । अब बात अगर वोट बैंक बनी जनता कि हो, तो ये भी एक सच है कि युवाओं का प्रतिशत काफी बढ़ा है।
बड़ी संख्या में इस बार नए वोटर जागरूक होकर जुड़े हैं जिससे युवाओं का प्रतिशत काफी अधिक हो चला है। कांग्रेस के अथक प्रयासों के बाद भी राहुल गांधी, जो खुद युवा कहे जाते हैं, युवाओं को खुद से जोड़ने में सफल नहीं हो सके हैं।
रहा सवाल 'आप' के अरविन्द केजरीवाल का, तो दिल्ली में उनका असफल होना उन्हें युवाओं कि सोच में काफी पीछे धकेल चुका है। नरेंद्र मोदी का गुजरात मॉडल कहिये या उनका सफल प्रयास कहिये, युवाओं को उनके सोच और भाषणों में एक नयी सोच एक नयी उम्मीद कि झलक मिलती है, शायद यही वजह है, कि मोदी से जुड़ने को युवा बिलकुल तैयार बैठा है।
वैसे भी युवाओं पर अपना असर डालना या उन्हें प्रभावित करना राजनीति करने वालो को बड़ा ही आसान लगता है, पर जिस तरह से पिछले कुछ वर्षों में मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया कि क्रांति आयी है, उसने उन्हें सच और झूठ का फ़र्क़ करना सिखा दिया है।
तो अब बचे हुए कुछ दिनों में सभी दल क्या-क्या करने में सक्षम होंगे ये तो आने वाला वक़्त ही बतायेगा। लेकिन अभी तक जो गुज़रा है, वो तो मोदी कि वायु को युवाओं पर बहता दिखाता है। चलिए आप भी हमारे साथ 16 मई का इंतज़ार करिये और देखिये कि इस बार का युवा क्या कमाल कर दिखाता है?
Did You Know: वनइंडिया ने सर्वेक्षण कराया.. जिसमें हमने पूछा मोदी फैक्टर देश में क्या बदलाव लायेगा, जिसमें 43.8 प्रतिशत लोगों ने कहा देश का युवा वर्ग मोदी के साथ आयेगा क्योंकि उसे एहसास हो गया है कि मोदी कथनी नहीं करनी पर भरोसा रखते हैं। सबसे खास बात इस सर्वेक्षण में यह रहीं कि 43.8 प्रतिशत लोगों में 26 प्रतिशत लोग यूपी और बिहार के रहने वाले थे।













Click it and Unblock the Notifications