Rukmini Vasanth कौन हैं? 'टॉक्सिक' एक्ट्रेस के बिकिनी वाले वायरल वीडियो की क्‍या है सच्‍चाई?

Rukmini Vasanth Bikini Viral Video: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री Rukmini Vasanth एक बिकिनी वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में हैं। वायरल क्लिप में एक्‍ट्रेस रुक्मिणी वसंत एक पूल साइड में ग्रीन कलर की बिकिनी में नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब एक्‍ट्रेस ने खुद सामने आकर सच्‍चाई बयां की है। उन्‍होंने इस वीडियो पूरी तरह फेक और AI-जनरेटेड बताया। इसके अलावा उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Who is Rukmini Vasanth

रुक्मिणी वसंत ने कहा, मुझे जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है और ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह समस्या सिर्फ फिल्मी हस्तियों तक सीमित नहीं है, बल्कि कई महिलाएं और लड़कियां इससे प्रभावित हो रही हैं।

AI के गलत इस्तेमाल "बेहद खतरनाक"

अभिनेत्री ने डीपफेक और AI तकनीक के दुरुपयोग को "बेहद खतरनाक" बताया। उनके अनुसार, ऐसी गतिविधियां किसी भी व्यक्ति की प्रतिष्ठा, मानसिक शांति और सुरक्षा पर गहरा असर डाल सकती हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि AI तकनीक अपने आप में उपयोगी है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल समाज के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है।

Who is Rukmini Vasanth

कौन हैं रुक्मिणी वसंत?

Rukmini Vasanth कन्नड़ और साउथ सिनेमा की शानदार एक्‍ट्रेस हैं। 10 दिसंबर 1996 को जन्‍मीं रुकमणि कन्नड़, तमिल और तेलुगु सिनेमा में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने 2019 की कन्नड़ फिल्म Birbal से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन असली लोकप्रियता उन्हें 2023 की रोमांटिक ड्रामा फिल्मों Sapta Saagaradaache Ello: Side A और Sapta Saagaradaache Ello: Side B से मिली। इन दोनों फिल्मों में उनके भावनात्मक अभिनय के लिए उन्हें आलोचनात्मक सराहना और फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड (कन्नड़) भी मिला।

रुक्मिणी वसंत ऋषभ शेट्टी निर्देशित फिल्‍म 'कांतारा: चैप्टर 1' में 'कनकवथी' का किरदार निभाकर सुर्खियों में आई थीं। ये Baanadariyalli, Bagheera, Bhairathi Ranagal और तेलुगु फिल्म Appudo Ippudo Eppudo में भी नजर आईं।

Rukmini Vasanth के माता-पिता कौन है?

शहीद कर्नल वसंत वेणुगोपाल की बेटी हैं, जो भारतीय सेना में 9 मराठा लाइट इन्फेंट्री के कमांडिंग ऑफिसर थे। 2007 में उरी में घुसपैठियों को रोकते हुए उन्होंने वीरगति प्राप्त की। इस वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।रुक्मिणी की मां, सुभाषिनी वसंत सैन्य परिवारों व सामाजिक सहयोग कार्यों से जुड़ी रही हैं। रुक्मिणी की एक बहन, यशोदा हैं। बाद में उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और कन्नड़ सिनेमा में करियर बनाया।

'Toxic' में नजर आएंगी रुक्मिणी वसंत

वर्कफ्रंट की बात करें तो RukminI Vasanth जल्द ही सुपरस्टार Yash के साथ फिल्म 'Toxic' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह अभिनेता Jr NTR के साथ फिल्म 'Dragon' में भी स्क्रीन साझा करेंगी।

'पत्‍नी 40 पार है तो पति कर सकता है दूसरी शादी', कौन है ये बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस? जिसके बयान पर भड़के लोग
'पत्‍नी 40 पार है तो पति कर सकता है दूसरी शादी', कौन है ये बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस? जिसके बयान पर भड़के लोग
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+