Shwena Poy Raiturcar Ambani family: श्वेना पॉय रायतुरकर कौन? अंबानी परिवार की नई बहू क्यों चर्चा में?
Who Is Shwena Poy Raiturcar: अंबानी परिवार में हाल ही में एक नया चेहरा शामिल हुआ है, जिनकी सादगी और उपलब्धियों की खूब चर्चा हो रही है। ये हैं श्वेना पॉय रायतुरकर, जिन्होंने मुकेश अंबानी के भांजे विक्रम सालगांवकर से शादी की है।
श्वेना न केवल देश के सबसे प्रतिष्ठित परिवार का हिस्सा बनी हैं, बल्कि वह खुद भी एक सफल बिजनेसवुमन और ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वाली श्वेना ने अपनी मेहनत और काबिलियत से बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Shwena Poy Raiturcar Biography: अंबानी परिवार से खास रिश्ता
श्वेना, धीरूभाई अंबानी की बेटी दीप्ति और दत्तराज सालगांवकर के बहू के रूप में परिवार में शामिल हुई हैं। उनके पति विक्रम, मुकेश अंबानी के सगे भांजे हैं। इस शादी के बाद श्वेना अंबानी परिवार की विस्तृत फैमिली (Extended Family) की नई सदस्य बन गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि परिवार का हिस्सा बनने से पहले भी उनका अंबानी कनेक्शन था; वह श्लोका मेहता के पिता रसेल मेहता की कंपनी 'रोजी ब्लू' में काम कर चुकी हैं।
ये भी पढे़ं: अपनी बड़ी बहू को ऐसे ट्रीट करते हैं नीता और मुकेश अंबानी, सरेआम किया ऐसा व्यवहार, देखकर चौंक गए लोग...
Ambani extended family: शानदार एजुकेशनल बैकग्राउंड
श्वेना की पढ़ाई-लिखाई काफी प्रभावशाली है। उन्होंने बैंगलोर के प्रतिष्ठित इंटरनेशनल स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद वह विदेश गईं, जहां उन्होंने बेंटली यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल बिजनेस की डिग्री ली। हीरों और रत्नों में अपनी रुचि को देखते हुए उन्होंने GIA (जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका) से जेमोलॉजिस्ट का कोर्स किया। अंत में, पार्सन्स स्कूल ऑफ डिजाइन से स्ट्रैटेजिक डिजाइन मैनेजमेंट की पढ़ाई कर उन्होंने खुद को बिजनेस वर्ल्ड के लिए तैयार किया।
Ambani family New Member: करियर की शुरुआत और अनुभव
श्वेना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में गुजरात के सूरत से एक इंटर्न के रूप में की थी। उन्होंने दुनिया की मशहूर हीरा कंपनी 'डी बीयर्स ग्रुप' के साथ भी काम किया है। साल 2017 से 2020 के बीच उन्होंने 'रोजी ब्लू' में अपनी सेवाएं दीं, जिससे उन्हें ज्वेलरी मार्केट की गहरी समझ मिली। आज वह एक क्रिएटिव ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में जानी जाती हैं और अपने फैमिली ऑफिस की जिम्मेदारियां भी संभाल रही हैं।
ये भी पढे़ं: Nita Ambani Makeup Tips: विंटर में नीता अंबानी जैसा रेडिएंट लुक पाएं इन 7 मेकअप टिप्स से
खुद के लग्जरी ब्रांड की फाउंडर
वर्तमान में श्वेना एक सफल उद्यमी हैं। वह एक ऐसे लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड की फाउंडर और क्रिएटिव हेड हैं, जो विशेष रूप से 'कस्टम मेड' गहने तैयार करता है। उनका काम इतना एक्सक्लूसिव है कि वह केवल अपॉइंटमेंट के जरिए ही ग्राहकों से मिलती हैं और उनकी पसंद के अनुसार आभूषण बनाती हैं। भले ही वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव न हों, लेकिन उनके डिजाइन और काम की चमक बिजनेस सर्किल में साफ दिखाई देती है।












Click it and Unblock the Notifications