Nita Ambani Makeup Tips: विंटर में नीता अंबानी जैसा रेडिएंट लुक पाएं इन 7 मेकअप टिप्स से
Nita Ambani Makeup Tips: सर्दियों का मौसम स्टाइल के लिए परफेक्ट माना जाता है। इस दौरान गर्मी और पसीने की वजह से मेकअप खराब होने का इतना डर नहीं होता है। हालांकि, इस मौसम में स्किन के लिए एक बड़ी चुनौती भी बन जाती है। ड्राईनेस, डलनेस और फ्लेकी स्किन की वजह से मेकअप खराब होने लगता है। हालांकि, सर्दी के मौसम में भी नीता अंबानी की तरह हमेशा रॉयल और ग्लोइंग लुक पा सकती हैं। कुछ आसान मेकअप हैक्स आपकी सर्दियों की खूबसूरती को चार चांद लगा सकते हैं।
नीता अंबानी का स्टाइल हमेशा एलीगेंट, नेचुरल और रेडिएंट होता है। 60 की उम्र में उनकी पर्सनालिटी में जो ग्रेस झलकता है, वही उनकी ब्यूटी सीक्रेट्स की पहचान भी है। आइए जानते हैं उनके लुक से इंस्पायर्ड 7 मेकअप टिप्स जो सर्दियों में भी आपकी स्किन को दे सकते हैं हेल्दी ग्लो।

Nita Ambani Makeup Tips: फॉलो करें ये 7 उपाय
हाइड्रेशन को बनाएं बेस: विंटर स्किन के लिए सबसे जरूरी है मॉइस्चर। मेकअप से पहले स्किन को डीप हाइड्रेट करें। विटामिन E सीरम या फेस ऑयल लगाएं ताकि स्किन स्मूद और सॉफ्ट बने।
यह भी पढ़ें: Nita Ambani Fashion: नीता अंबानी की फेवरेट साड़ी की कीमत है लाखों में, पहले सिर्फ रानियों के लिए होती थी तैयार
डीवी बेस मेकअप चुनें: नीता अंबानी के लुक की खासियत उनका सिग्नेचर ग्लो है। इसके लिए लाइटवेट फाउंडेशन या टिंटेड मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें। इसमें कुछ बूंदें लिक्विड हाइलाइटर की मिलाकर लगाएं। यह आपको नेचुरल रेडिएंस देगा।
सॉफ्ट आईशैडो और न्यूट्रल टोन: नीता के क्लासिक लुक की खासियत है सॉफ्ट और एलीगेंट आई मेकअप। विंटर में रोज़ गोल्ड, ब्राउन या पीच शेड्स का आईशैडो बहुत अच्छा लगता है। इसे मस्कारा फिनिश दे सकते हैं।
लिप्स को रखें हाइड्रेटेड: सर्दियों में लिप्स जल्दी ड्राई होते हैं और इस वजह से लिपस्टिक या शेड ठीक से नजर नहीं आता। सबसे पहले लिप बाम लगाएं। इसके बाद न्यूड या रोज़ पिंक लिपस्टिक लगा सकती हैं। अपनी पसंद का कोई और शेड भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
क्रीम ब्लश से आएगा नैचुरल फ्लश: क्रीम-बेस्ड ब्लश सर्दियों के लिए बेस्ट है। यह स्किन में नेचुरल ग्लो लाता है। पीच या रोज़ टोन का इस्तेमाल करें जो आपकी स्किन टोन से मैच करे।
मेकअप सेट करें फेस मिस्ट से: पाउडर के बजाय फेस मिस्ट का इस्तेमाल करें। इससे स्किन फ्रेश दिखेगी और मेकअप केक नहीं होगा।
सिग्नेचर परफ्यूम से पूरा करें लुक: नीता अंबानी की तरह एक एलीगेंट सिग्नेचर सेंट चुनें। ठंड के मौसम में वुडी या फ्लोरल नोट्स वाले परफ्यूम सबसे परफेक्ट लगते हैं।
यह भी पढ़ें: Nita Ambani Fitness: ये देसी और सस्ता लाल जूस पीकर 60 की उम्र में नीता अंबानी हैं सुपरफिट, आप भी जानें सीक्रेट
Nita Ambani जैसा ग्रेस बनेगा आपकी पहचान
सर्दी के मौसम में मेकअप करने का अपना लुत्फ है। नीता अंबानी की तरह हमेशा रैडिएंट और ग्लोइंग दिखने के लिए जरूरी नहीं है कि बहुत पैसे खर्च किए जाएं। अच्छी डाइट और स्किन की ठीक से देखभाल कर आप भी बेहतरीन लुक पा सकती हैं।
नोट: यहां सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है, इसे मेकअप या स्किन एक्सपर्ट की राय के तौर पर न देखें। इस्तेमाल करने से पहले विशेषज्ञों से राय लें।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications