Sharon Verma: कौन हैं शैरोन वर्मा? जिनकी कॉमेडी से बिलबिला उठे इस्लामी कट्टरपंथी! बिहार की लड़की ने मचाया बवाल
Comedian Sharon Verma Controversy: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' से पहचान बनाने वाली स्टैंड-अप कॉमेडियन शैरोन वर्मा इन दिनों सोशल मीडिया के सबसे बड़े विवाद का चेहरा बन चुकी हैं। वजह कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि एक तंज भरा जोक है। एक वीडियो क्लिप ने शैरोन को अचानक ट्रोलिंग, धमकियों और वैचारिक हमलों के केंद्र में ला खड़ा किया है। शैरोन वर्मा की कॉमेडी पर 'इस्लामी कट्टरपंथी' भड़क उठे हैं। ये पूरा विवाद 'Free Palestine' से जुड़ा हुआ है।
शैरोन वर्मा देश की जानी-मानी स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। बिहार पटना की रहने वाली शैरोन वर्मा के इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर्स हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शैरोन वर्मा को लेकर क्यों विवाद हो रहा है। इसके साथ उनके करियर और बैकग्राउंड के बारे में आपको और जानकारी देंगे।

शैरोन वर्मा का वायरल वीडियो और विवाद की शुरुआत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शैरोन वर्मा अपने शो के दौरान दर्शकों के ऑनलाइन कमेंट्स पढ़ती दिखती हैं। इसी दौरान उन्होंने एक ऐसे यूजर का जिक्र किया, जिसकी प्रोफाइल बायो में 'Free Palestine' लिखा था, लेकिन जिसने शैरोन को "रसोई में जाकर बर्तन धोने" जैसी बात कही थी। शैरोन ने इस पर तंज कसते हुए उस दोहरी मानसिकता पर कटाक्ष किया, जो एक तरफ खुद को प्रगतिशील बताती है और दूसरी तरफ महिलाओं के लिए अपमानजनक भाषा इस्तेमाल करती है। यही तंज विवाद की जड़ बन गया।
वीडियो सामने आते ही कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने आरोप लगाया कि शैरोन ने 'Free Palestine' जैसे संवेदनशील नारे का मजाक उड़ाया है। देखते ही देखते मामला X (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर ट्रेंड करने लगा। कई पोस्ट्स में इसे धार्मिक और राजनीतिक भावनाओं से जोड़ दिया गया, जबकि कुछ जगहों पर भाषा बेहद आक्रामक और धमकी भरी हो गई।
विरोध करने वालों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े शब्दों को कॉमेडी में लाना गलत है, चाहे इरादा कुछ भी क्यों न हो। इसी तर्क के सहारे शैरोन को कटघरे में खड़ा किया गया।

Muslim IT Cell और ट्रोलिंग की भाषा
विवाद के बीच Muslim IT Cell से जुड़े अकाउंट्स और समर्थकों ने शैरोन पर निजी हमले शुरू कर दिए। पोस्ट्स में उनके बिहार से होने, मुंबई में पली-बढ़ी होने और 'फैमिली स्ट्रगल' की कहानी पर सवाल उठाए गए।
कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि शैरोन ने इंसानी त्रासदी को तमाशा बनाया है, जबकि कुछ ने यहां तक लिखा कि "नरसंहार पर मजाक कॉमेडी नहीं, घटियापन है"।
शैरोन वर्मा पर क्यों बरस रहा है कट्टरपंथी गुस्सा?
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का दावा है कि शैरोन वर्मा के खिलाफ माहौल बनाने में वही इस्लामी कट्टरपंथी एक्टिव हैं, जिन्हें कभी मुनव्वर फारूकी की तीखी और हिंदू-विरोधी टिप्पणियां 'कॉमेडी' लगती थीं। लोगों का कहना है कि यह पूरा मामला दोहरे मापदंडों और चयनात्मक आक्रोश की साफ मिसाल बन चुका है।
सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के मुताबिक जब मुनव्वर फारूकी ने गोधरा कांड में कारसेवकों की हत्या को लेकर मंच से मजाक किया था या फिर माता सीता पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, तब इसी इकोसिस्टम ने खुलकर उसका बचाव किया था।
आलोचकों का कहना है कि उस दौर में फ्रीडम ऑफ स्पीच की दुहाई देने वाले वही लोग आज शैरोन वर्मा के एक जवाब से बौखलाए हुए हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार निशाने पर एक महिला कॉमेडियन है, जिसने किसी धर्म, समुदाय या त्रासदी पर टिप्पणी नहीं की, बल्कि एक ट्रोलर को उसकी ही भाषा में जवाब दिया।
शैरोन वर्मा के समर्थन में उठी आवाजें
दूसरी तरफ बड़ी संख्या में यूजर्स शैरोन वर्मा के समर्थन में भी सामने आए। उनका कहना है कि शैरोन ने न तो फिलिस्तीन पर टिप्पणी की और न ही किसी समुदाय या धर्म का मजाक उड़ाया। समर्थकों के मुताबिक शैरोन का असली निशाना उस पाखंड पर था, जहां समानता और इंसानियत की बात करने वाले लोग भी महिलाओं को नीचा दिखाने से नहीं चूकते।
एक पोस्ट में लिखा गया कि शैरोन ने सिर्फ एक ट्रोलर को उसी की भाषा में जवाब दिया, लेकिन इसे जानबूझकर धार्मिक विवाद में बदला जा रहा है।

Who is Sharon Verma: कौन हैं शैरोन वर्मा?
🔹 शैरोन वर्मा एक स्टैंड-अप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर हैं। वह मूल रूप से पटना, बिहार की रहने वाली हैं और फिलहाल मुंबई में अपने परिवार के साथ रहती हैं। शैरोन की उम्र 26 साल है।
🔹 शैरोन वर्मा के इंस्टाग्राम पर करीब 6.7 लाख फॉलोअर्स, यूट्यूब पर 304 हजार सब्सक्राइबर्स और X पर 21 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। (खबर लिखे जाने तक)
🔹 शैरोन वर्मा ने शुरुआती पढ़ाई पटना से की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में ग्रेजुएशन किया। करियर की शुरुआत उन्होंने 2019 में एक कॉपीराइटर के तौर पर की।
🔹 दिसंबर 2021 में शैरोन वर्मा महाराष्ट्र शिफ्ट हुईं और 'The Rabbit Hole' में सीनियर क्रिएटिव एग्जीक्यूटिव के रूप में काम किया, जहां उन्होंने Netflix India के सोशल मीडिया कंटेंट पर काम किया। अगस्त 2022 में शैरोन Disney+ Hotstar से जुड़ीं और कई शो व फिल्मों के प्रमोशनल स्क्रिप्ट लिखे, जिनमें 'Govinda Naam Mera' भी शामिल है।
🔹 साल 2024 में शैरोन ने मुंबई के अलग-अलग क्लब्स में स्टैंड-अप कॉमेडी करना शुरू किया। सितंबर 2024 में वह Samay Raina के शो 'India's Got Latent' में नजर आईं, जहां उनकी 'weak, independent woman' वाली पंचलाइन सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यहीं से शैरोन को नई पहचान मिली और Samay Raina ने उन्हें अपने शो की ओपनिंग के लिए भी बुलाया था।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications