'कौन है शाहरुख खान?', फिल्म पठान विवाद के बीच बोले CM हिमंत बिस्वा सरमा
फिल्म पठान के विरोध के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान कौन है, वह उन्हें नहीं जानते हैं।

शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग भी हुई है। लेकिन पठान के गाने बेशर्म रंग को लेकर देशभर में विरोध भी हो रहा है। इसी क्रम में शनिवार को असम के गुवाहाटी में भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध में नरेंगी में थिएटर पर धावा बोल दिया और पोस्टर भी फाड़ दिए। इस थिएटर में फिल्म पठान की स्क्रीनिंग की जानी है।
हालांकि, इस विरोध प्रदर्शन को लेकर जब वहां मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से बात की गई तो उन्होंने कुछ और ही जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'कौन हैं शाहरुख खान? मैं उनके या उनकी फिल्म पठान के बारे में कुछ नहीं जानता। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड कलाकारों की तरफ से अक्सर मामलों की शिकायत की जाती है।
Recommended Video

शाहरुख खान ने हमसे संपर्क नहीं किया है। अगर शिकायत मिलती है तो नियमों के तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण को भगवा बिकनी में दिखाया गया है।
जिसको लेकर शाहरुख और उनकी फिल्म को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य संगठनों के कई नेताओं ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इसके अलावा कई अन्य हिंदू संगठनों ने भी फिल्म को बैन करने की मांग की है। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अक्सर बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।
इससे पहले उन्होंने दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड को लव जिहाद से जोड़ते हुए बयान दिया था। अपने बयान में उन्होंने कहा था कि वो लोग हमारी बहन और बेटियों के साथ गलत करते हैं। उन्हें बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करते हैं और नहीं मानने पर जान से मार देते हैं।
ये भी पढ़ें- राजस्थान के हनुमानगढ़ में संगरिया में बनेगा रेलवे अंडरब्रिज, मुख्यमंत्री ने दी 8 करोड़ रुपए की मंजूरी












Click it and Unblock the Notifications