कौन है विकास मालू की पत्नी सान्वी मालू, जिन्होंने सतीश कौशिक की मौत का अपने ही पति पर लगाया आरोप

Satish Kaushik News: सांस फूलने की शिकायत के बाद 9 मार्च को सतीश कौशिक की मौत हो गई थी। सतीश कौशिक को उनके मैनेजर द्वारा गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले अभिनेता की मृत्यु हो गई।

Who is Sanvi Malu wife of Vikas Malu

Satish Kaushik death: Who is Sanvi Malu wife of Vikas Malu: बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक की मौत के मामले में एक सनसनीखेज नया मोड़ सामने आया है। अब सतीश कौशिक के मौत के मामले में उस फार्महाउस के मालिक विकास मालू की पत्नी सान्वी मालू ने चौंकाने वाली बात कही है। सतीश कौशिक अपनी अचानक मौत से पहले पार्टी विकास मालू के फार्महाउस पर की थी। अब विकास मालू की पत्नी सान्वी मालू अपने ही पति पर सतीश कौशिक की मौत में शामिल होने का आरोप लगाया है।

सान्वी मालू ने क्या लगाए आरोप

सान्वी मालू ने क्या लगाए आरोप

करोड़पति कारोबारी विकास मालू की पत्नी सान्वी मालू ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर कारोबारी पर सतीश कौशिक की मौत में शामिल होने का आरोप लगाया है। सान्वी मालू के मुताबिक, विकास और सतीश पुराने दोस्त थे। सतीश कौशिक ने निवेश के मकसद से विकास मालू को 15 करोड़ रुपये दिए थे। सान्वी मालू ने बताया अपने पत्र में दावा किया है कि हो सकता है कि विकास मालू ने सतीश कौशिक की हत्या इसलिए की हो क्योंकि वह उससे पैसे वापस मांग रहा था। सान्वी ने पत्र में लिखा है कि हो सकता है कि विकास मालू ने सतीश कौशिक को मारने के लिए उसे कोई ड्रग दिया हो।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने कहा कि वह सान्वी मालू को पूछताछ करने के लिए बुलाएगी और उसका बयान दर्ज करेगी। दिल्ली पुलिस ने कहा, ''अभिनेता सतीश कौशिक की मौत के मामले में, एक महिला (विकास मालू की पत्नी) द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच शुरू की गई है। दक्षिण पश्चिम जिले के एक इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को पूरे मामले की जांच करने के लिए कहा गया है। महिला को पुलिस द्वारा बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा।''

कौन है सान्वी मालू?

कौन है सान्वी मालू?

सान्वी मालू बिजनेसमैन विकास मालू की दूसरी पत्नी हैं। कुछ हफ्ते पहले उसने विकास मालू के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सान्वी मालू दिल्ली की एक लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर हैं, जो सोशल मीडिया पर अलग-अलग विषयों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। विकास मालू कुबेर समूह के निदेशक हैं और सतीश कौशिक के पारिवारिक मित्र हैं।

 दावा: यह एक सुनियोजित हत्या थी

दावा: यह एक सुनियोजित हत्या थी

न्यूज एजेंसी आईएनएएस के मुताबिक सान्वी मालू द्वारा दायर की गई शिकायत में दावा किया गया है कि ये एक सुनियोजित हत्या थी। सान्वी मालू ने दावा किया कि उसने 13 मार्च 2019 को व्यवसायी विकास मालू से शादी कर ली थी, यह कहते हुए कि उसे सतीश कौशिक से उसके पति ने मिलवाया था। उसने दावा किया कि 23 अगस्त, 2022 को सतीश कौशिक दुबई में उनके घर आया था और उसके पति से 15 करोड़ रुपये की मांग की थी।

सान्वी मालू ने कहा, ''मैं ड्राइंग रूम में मौजूद थी जहां सतीश कौशिक और मेरे पति दोनों बहस में उलझे हुए थे। कौशिक कह रहा था कि उसे पैसों की सख्त जरूरत है और तीन साल हो गए हैं जब उसने मेरे पति को निवेश के उद्देश्य से 15 करोड़ रुपये दिए थे।'' कौशिक ने यह भी कहा कि न तो कोई निवेश किया गया और न ही उनका पैसा लौटाया गया जिसके लिए वह ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने दुबई में एक पार्टी में ली गई विकास मालू और सतीश कौशिक की एक तस्वीर भी साझा की। महिला का आरोप है कि पार्टी में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का बेटा भी मौजूद था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+