कौन हैं रेशमा सेबस्टियन, जिसे शहीद अंशुमान की विधवा पत्नी समझ लोग कह रहे हैं बुरा-भला, अब महिला ने सबको चेताया
Reshma Sebastian Profile: भारतीय सेना के शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह (Anshuman Singh) की 26 वर्षीय विधवा पत्नी स्मृति सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता रवि प्रताप सिंह और माता मंजू देवी ने बहू पर कीर्ति चक्र ना छूने देने का आरोप लगाया है। इस घटना के बीच केरल की मशहूर फैशन इन्फ्लुएंसर रेशमा सेबेस्टियन की भी चर्चा हो रही है।
असल में शहीद अंशुमान की पत्नी स्मृति सिंह और इन्फ्लुएंसर रेशमा सेबेस्टियन का चेहरा और लुक काफी मिलता-जुलता है। ऐसे में रेशमा सेबेस्टियन को लोगों ने स्मृति सिंह समझकर खूब बुरा-भला कहा और ट्रोल किया है। रेशमा के कुछ डांस वीडियो और उनकी तस्वीरे वायरल हो गई हैं, जिसमें लोग उन्हें शहीद की विधवा पत्नी बता रहे हैं। अब रेशमा सेबस्टियन ने ट्रोल करने वालों को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।

ये भी पढ़ें- 'मेरा बेटा शहीद हुआ, पर सबकुछ बहू लेकर चली गई', शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के माता-पिता का दर्द कलेजा पिघला देगा
रेशमा बोलीं- यह शहीद कैप्टन अंशुमान की विधवा पत्नी का अंकाउंट नहीं है
केरल रहने वाली फैशन इन्फ्लुएंसर रेशमा सेबेस्टियन ने रविवार (14 जुलाई) को इंस्टाग्राम पर स्पष्ट किया कि वह कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह नहीं हैं। रेशमा सेबेस्टियन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, "यह स्मृति सिंह (भारतीय सेना के कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा) का पेज या आईडी अकाउंट नहीं है। पहले प्रोफाइल विवरण और बॉयो पढ़ें। कृपया गलत जानकारी और नफरत भरी टिप्पणियां फैलाने से बचें।"
रेशमा सेबेस्टियन ने एक व्यक्ति के फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जिसमें उसकी तस्वीर है, जिसमें वह सेना अधिकारी की पत्नी को ट्रोल कर रहा है।
ये भी पढ़ें- 'मैं उस दिन का इंतजार करूंगा, जब इंसाफ मिलेगा', शहीद कैप्टन अंशुमान के पिता ने बहू को लेकर फिर कही बड़ी बात
रेशमा सेबेस्टियन ने ट्रोल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी
रेशमा सेबेस्टियन ने कहा है कि, ''सोशल मीडिया पर जो मुझे शहीद कैप्टन अंशुमान की पत्नी समझकर ट्रोल कर रहे हैं, यह बेतुका है! स्मृति सिंह के बारे में गलत जानकारी फैलाने के लिए मेरी पहचान का उपयोग करना। हम कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं।''
रेशमा सेबेस्टियन ने अपने फॉलोअर्स से गुजारिश की है कि उनके साथ ऐसे और पोस्ट साझा करें, जिनमें उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।
Who is Reshma Sebastian: कौन हैं रेशमा सेबेस्टियन?
रेशमा सेबेस्टियन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फैशन इन्फ्लुएंसर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3.4 लाख फॉलोअर्स है।
रेशमा सेबेस्टियन अपने पति और बेटी के साथ जर्मनी में रहती हैं। हालांकि वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ केरल का दौरा कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications