कौन हैं रैपर सूरज चेरुकट उर्फ हनुमानकाइंड? जिनकी 'मन की बात' कार्यक्रम में PM मोदी ने की तारीफ
Hanumankind:'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हनुमानकाइंड (Hanumankind) की जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी द्वारा की गई तारीफ के बाद हनुमानकाइंड का नाम चर्चाओं में आ गया है। इस बीच अब कुछ लोग ये जानने में लगे हैं कि आखिर हनुमानकाइंड कौन हैं? और पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी तारीख आखिर क्यों की है?
अगर आप भी गूगल पर 'हनुमानकाइंड' के नाम को सर्च कर रहे है तो हमारी यह खबर पढ़ लीजिए। दरअसल, पीएम मोदी ने रविवार 30 मार्च को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 120वें एपिसोड में रैपर हनुमानकाइंड के गाने 'रन इट अप' का जिक्र करते हुए उनकी तारीफ की है। हनुमानकाइंड ने अपने इस गाने के जरिए भारत की संस्कृति को दुनिया भर में पहुंचाया है।

अपने गाने के जरिए उन्होंने बताया है कि अब यह नाम (भारत) किसी परिचय का मोहताज नहीं है। तो चलिए विस्तार से जानते है कौन हैं हनुमानकाइंड? और क्या खास है उनके गाने 'रन इट अप' में...
ये भी पढ़ें: Swati Sachdeva: कितने करोड़ की मालिक है स्वाति सचदेवा? अब किस वजह से चर्चाओं में आईं
हनुमानकाइंड कौन हैं?
रैपर हनुमानकाइंड उर्फ सूरज चेरुकट केरल के रहने वाले है। लेकिन, वे स्टेज पर हनुमैनकाइंड के नाम से मशहूर हैं। 17 अक्टूबर 1992 को सूरज चेरुकट का जन्म केरल के मलप्पुरम में हुआ था। सूरज जब 15 साल के थे, तभी उन्होंने अपने दोस्तों के साथ रैप करना शुरू कर दिया था। बता दें, सूरज भारत के साथ-साथ इटली, नाइजीरिया, दुबई, सऊदी अरब समेत कई देशों में अपनी परफॉर्मेंस दे चुके हैं।
'हनुमानकाइंड' नाम के पीछे की सूरज ने बताई कहानी
सूरज ने एक इंटरव्यू में दौरान बताया था कि उनका नाम 'हनुमानकाइंड' आखिर कैसे पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूचना ने बताया कि मैंने हनुमान और अंग्रेजी शब्द मैनकाइंड यानी मानवता को जोड़कर अपना यह नाम रखा था। हनुमान एक ऐसा नाम है, जिसे आप भारत में हर जगह सुन सकते हैं।
'बिग डॉग्स' गाने की वजह से भी आए थे चर्चाओं में
हनुमानकाइंड साल 2024 में आए 'बिग डॉग्स' की वजह से भी चर्चाओं में आए थे। दुनियाभर के युवाओं के बीच इस गाने का काफी क्रेज है। हनुमैनकाइंड ने इसे 'मौत के कुए' में शूट किया है। बता दें कि 'बिग डॉग्स' गाने की शुरुआत में ही चेतावनी आती है। दरअसल, उन्होंने बाइक और कार से स्टंट करते हुए यह गाने को 'मौत के कुए' में शूट किया है। इस गाने में साउथ अमेरिकन वाइब्स हैं।
'रन इट अप' गाने की पीएम मोदी की तारीफ
हनुमानकाइंड के 'रन इट अप' गाने की पीएम मोदी ने जमकर तारीफ की है। पीएम ने कहा कि हमारे देश के खेल अब लोगों की पसंद बन रहे हैं। रैपर हनुमानकाइंड का नया गाना 'रन इट अप' आजकल बहुत फेमस हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें कलारी-पयट्टू, गटका और थांग-ता जैसे हमारे पारंपरिक मार्शल आर्ट को शामिल किया गया है। मैं हनुमानकाइंड को बधाई देता हूं कि उनके प्रयासों से दुनिया के लोग हमारी पारंपरिक मार्शल आर्ट के बारे में जान रहे हैं।
गाने में मिलती है भारतीय संस्कृति की झलक
खबर के मुताबिक, 7 मार्च 2025 को रिलीज हुए हनुमानकाइंड के नए गाने 'रन इट अप' में भारतीय संस्कृति की झलक मिलती है। इसमें विभिन्न राज्यों की लोक और मार्शल आर्ट की झलक भी दिखती है। 'रन इट अप' में केरल का कलारीपयट्टू, चेंडामेलम, गरुड़न परावा, कंदन्नार केलन और वेल्लाट्टम के साथ ही महाराष्ट्र का मार्शल आर्ट 'मर्दानी खेल', पंजाबी मार्शल आर्ट 'गतका' और मणिपुरी पारंपरिक मार्शल आर्ट 'थांग ता' भी दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat: भारतीय नववर्ष से लेकर योग दिवस तक, PM मोदी ने मन की बात में क्या-क्या कहा? पढ़ें 5 बड़ी बातें












Click it and Unblock the Notifications