Swati Sachdeva: कितने करोड़ की मालिक है स्वाति सचदेवा? अब किस वजह से चर्चाओं में आईं
Swati Sachdeva Net Worth: स्टैंड-अप कॉमेडी (stand up comedy) के नाम पर इन दिनों अश्लील कंटेंट परोसा जा रहा है। अभी कुछ दिनों पहले ही 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) ने माता-पिता के ऊपर आपत्तिजनक कॉमडी की थी। उन्हें इस विवाद के बाद कोर्ट और साइबर सेल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
अब इस विवाद में एक और नया नाम जुड़ गया है और वो नाम है स्टैंड-अप कॉमेडियन स्वाति सचदेवा (swati sachdeva) का। जी हां...स्वाति सचदेवा ने मंच से अपने पैरेंट को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि हंगामा मच गया और वे सोशल मीडिया ही नहीं मीडिया तक की सुर्खियों में आ गई है। वहीं, स्वाति की कॉमेडी से लोग भी भड़क उठे हैं।

इस बीच कुछ लोग अब ये जानने में लगे हैं कि आखिर अपने ही पैरेंट पर अश्लील जोक मारने वाली स्वाति सचदेवा कौन है? इसकी नेट वर्थ कितनी है और इसने ऐसा क्या कहा है? अगर आप भी ये ढूंढ रहे हैं तो चलिए बताते हैं...
स्वाति सचदेवा कौन है?
स्वाति सचदेवा दिल्ली की रहने वाली हैं और उनका जन्म 20 अप्रैल 1992 में पंजाब में हुआ है। स्वाति सचदेवा के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी में एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग की पढ़ाई की है। स्वाति ने पढ़ाई के बाद मार्केटिंग में नौकरी भी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वाति ने अपने करियर की शुरुआत एक फ्रीलांस कंटेंट राइटर थीं।
सलमान खान की वुमन कॉपी है स्वाति सचदेवा
फ्रीलांस कंटेंट लिखते हुए स्वाति सचदेवा ने स्टैंड-अप कॉमेडी भी शुरू की। स्वाति फरवरी 2020 से सितंबर 2020 तक कॉमेडी वैगन से जुड़ी रही। उसके बाद, उन्होंने नेटफ्लिक्स के लिए फ्रीलांस कंटेंट लिखना शुरू किया और एक कॉमेडियन के रूप में अपना करियर भी बनाया। स्वाति स्टैंड-अप कॉमेडी में सलमान खान की वुमन कॉपी के रूप के लिए जानी जाती हैं।
नौकरी छोड़ स्टैंडअप कॉमडी चुना करियर
स्वाति ने मई 2017 से जून 2017 तक क्रिएटिव इंक में ट्रेनिंग ली थी। स्वाति ने फिर फरवरी 2018 से नवंबर 2018 तक कॉमेडी में मार्केटिंग इंटर्न के रूप में काम किया। इसके बाद सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के रूप में डेंट्सु एजिस नेटवर्क में शामिल हुईं। लेकिन, यहां से उन्होंने नौकरी छोड़ दी और स्टैंडअप कॉमडी को करियर चुना।
बाइसेक्सुअल हैं स्वाति, गर्लफ्रेंड भी है
बीते कुछ सालों से स्वाति सचदेवा स्टैंडअप कॉमेडी कर रही हैं। कॉमेडी में वे सामाजिक मुद्दों, व्यक्तिगत अनुभवों और समलैंगिकता जैसे विषयों पर खुलकर बात करती हैं। कॉमडी में उनकी पर्सनल लाइफ की झलक दिखती हैं। उन्होंने अपने एक्ट्स में कई बार ये स्वीकार किया है कि वे बाइसेक्सुअल हैं और उनकी गर्लफ्रेंड भी है।
कितनी है स्वाति सचदेवा की नेट वर्थ?
स्वाति सचदेवा के सोशल मीडिया पर लाखों फैंस हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट 'swati.sachdeva95' पर 11 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके यूट्यूब चैनल swatisachdeva95 पर 925k से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 2-3 करोड़ रुपए के बीच है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
किस वजह से चर्चाओं में आईं स्वाति सचदेवा
दरअसल, स्वाति सचदेवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहती हैं,'मम्मी कोशिश कर रही है मेरी कूल मॉम बनने की, लेकिन उनसे हो नहीं पा रहा है। अभी हाल ही में मेरा उनके साथ एक हादसा हो गया, मम्मी ने 'वाइब्रेटर' पकड़ लिया मेरा। आई मेरे पास फुल कॉन्फिडेंस में ठुमकते-ठुमकते।
मम्मी बोलीं मेरे पास बैठो बात करनी है तुमसे एक। आराम से बैठो...मुझे तुमसे एक दोस्त की तरह बात करनी है। स्वाति ने वीडियो में आगे कहा कि ये पक्का मेरा वाइब्रेटर उधार मांगने वाली है। वह इसे गैजेट, खिलौना कहने लगीं। मेरी कूल मॉम से वाइब्रेटर नहीं कहा गया। उन्हें लगता है कि वाइब्रेटर बोलेंगी ना ऑन हो जाएगा।
पापा का है, कसम से
मम्मी ने कहा कि यह तुम्हारा ही है ना। मैंने कहा,'मैं कसम खाती हूं, मां, यह पापा का है।' उन्होंने कहा, 'बकवास मत करो, मुझे उनकी पसंद पता है'। वहीं, अब इस वीडियो पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है और वे तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। एक एक्स यूजर ने इस पर कहा- यह बेशर्म स्वाति सचदेवा कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता फैलाने में व्यस्त है।












Click it and Unblock the Notifications