Pinky Mittal का क्या 27 साल का अनुभव हो गया फेल? एयर इंडिया हादसे में क्यों कसूरवार? जानें वजह

Air India Pinky Mittal News: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया के भीषण विमान हादसे ने देश को हिलाकर रख दिया। अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 के उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 280 लोगों की जान चली गई। इस त्रासदी ने न केवल एयर इंडिया (Air India Plane Crash) की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए, बल्कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को सख्त कार्रवाई के लिए मजबूर किया।

डीजीसीए ने चालक दल की शेड्यूलिंग और रोस्टरिंग में गंभीर लापरवाही के लिए एयर इंडिया के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। इनमें चूरा सिंह (डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट), पायल अरोड़ा (क्रू शेड्यूलिंग-प्लानिंग), और पिंकी मित्तल (चीफ मैनेजर, क्रू शेड्यूलिंग) शामिल हैं। 27 साल के अनुभव वाली पिंकी मित्तल पर इस हादसे की गाज गिरना कई सवाल खड़े करता है। आखिर क्या चूक हुई कि इतने लंबे करियर का अनुभव भी काम नहीं आया? आइए, जानते हैं पिंकी मित्तल की प्रोफेशनल जर्नी की पूरी कहानी...

Air India Pinky Mittal News

Who is Pinky Mittal: कौन हैं पिंकी मित्तल?

पिंकी मित्तल एयर इंडिया में चीफ मैनेजर (क्रू रोस्टरिंग) के पद पर कार्यरत थीं। उनके पास विमानन उद्योग में 27 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने क्रू शेड्यूलिंग, ऑपरेशंस मैनेजमेंट, और टीम लीडरशिप जैसे क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता साबित की है। पिंकी अपने काम में ईमानदारी, गोपनीयता, और जवाबदेही को प्राथमिकता देती हैं।

Pinky Mittal Experience: क्या कहती है प्रोफेशनल जर्नी?

1- एयर इंडिया लिमिटेड (2023 - वर्तमान): चीफ मैनेजर, क्रू शेड्यूलिंग। इससे पहले फरवरी 2011 से फरवरी 2012 तक भी एयर इंडिया में कार्य किया।
2- इंडिगो (इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड) (फरवरी 2012 - जनवरी 2023): 11 साल तक विभिन्न भूमिकाओं में काम किया-

  • मैनेजर, क्रू शेड्यूलिंग (फरवरी 2019 - जनवरी 2023): 4 साल तक क्रू शेड्यूलिंग का नेतृत्व किया।
  • सहायक प्रबंधक (अप्रैल 2016 - फरवरी 2019): 2 साल 11 महीने तक गुड़गांव में कार्यरत रहीं।
  • वरिष्ठ कार्यकारी, टीम लीडर (अक्टूबर 2014 - मार्च 2016): 1 साल 6 महीने तक नेतृत्व भूमिका निभाई।
  • कार्यकारी, कॉकपिट क्रू शेड्यूलिंग (फरवरी 2012 - सितंबर 2014): 2 साल 8 महीने तक कॉकपिट क्रू की शेड्यूलिंग संभाली।

3- एलायंस एयर (जुलाई 1997 - फरवरी 2011): 13 साल 8 महीने तक विभिन्न ऑपरेशनल भूमिकाओं में योगदान दिया।

Air India Pinky Mittal News

Pinky Mittal Education: कितनी पढ़ी-लिखीं हैं पिंकी?

  • इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (आईएमटी), गाजियाबाद (2015-2016): पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एग्जीक्यूटिव मैनेजमेंट (ऑपरेशन मैनेजमेंट)।
  • लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल (1989-1992): बी.ए. (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान और सरकार।
  • शोक हॉल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल (1974-1989): हायर सेकेंडरी (लिबरल आर्ट्स और विज्ञान/लिबरल स्टडीज)।

एक साल पहले मिला था सम्मान

महज एक साल पहले, पिंकी मित्तल ने सोशल मीडिया पर अपनी उपलब्धि साझा की थी। उन्होंने लिखा था कि उन्हें एयर इंडिया की लीडरशिप टीम और सहयोगियों द्वारा 'IMPACCT चैंपियन' और 'पाथफाइंडर' के रूप में सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने मेंटर्स-संदीप मेहरोत्रा, सुखराज मेहता, और संजीव बेसिल-का आभार व्यक्त किया और कहा कि दो पुरस्कार प्राप्त करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने एयर इंडिया के लिए खुद को एक परिसंपत्ति साबित करने की प्रतिबद्धता भी जताई थी। यह सम्मान अब उनके मौजूदा संकट के साथ एक विडंबना बन गया है।

Air India Pinky Mittal News

पिंकी मित्तल को क्यों ठहराया गया कसूरवार? DGCA की जांच में क्या सामने आया?

  • अनधिकृत Crew Pairing: मित्तल की निगरानी में ऐसे पायलट और क्रू की जोड़ियां बनाई गईं जो नियमों के मुताबिक फिट नहीं बैठती थीं। बिना उचित योग्यता या अनुमोदन के क्रू को साथ उड़ाने भेजा गया।
  • रेस्ट और लाइसेंसिंग नियमों का उल्लंघन: उड़ान से पहले क्रू को आवश्यक आराम नहीं दिया गया, जिससे उनकी कार्य क्षमता पर असर पड़ा। इसके अलावा, कुछ मामलों में लाइसेंसिंग मानकों को भी नजरअंदाज किया गया।
  • शेड्यूलिंग में बार-बार की चूक: DGCA का कहना है कि यह कोई एक बार की गलती नहीं थी, बल्कि यह मित्तल की देखरेख में लंबे समय से चल रही प्रक्रिया की विफलता थी। समय निर्धारण और निरीक्षण में बार-बार चूकें हुईं, जिनका असर उड़ान सुरक्षा पर पड़ा।

27 साल का अनुभव क्यों नहीं आया काम?

पिंकी मित्तल का 27 साल का अनुभव विमानन उद्योग में उनकी गहरी विशेषज्ञता को दर्शाता है, लेकिन अहमदाबाद हादसे ने उनके करियर पर गंभीर सवाल खड़े किए। डीजीसीए की कार्रवाई से साफ है कि अनुभव के बावजूद लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह घटना एयर इंडिया के लिए एक बड़ा सबक है।

ये भी पढ़ें- Choorah Singh कौन हैं? जिनके सिर फूटा अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे का ठीकरा, अब मिलेगी ये सजा!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+