मोदी सरकार में नंबर दो कौन? राजनाथ सिंह

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) केन्द्र की मोदी सरकार में नंबर दो कौन है? यानी नरेन्द्र मोदी के बाद किसका स्थान है? बेशक, राजनाथ सिंह। हाल के दौर में कुछ जगह खबरें छपी या टीवी पर चली जिनमें कहा गया कि राजनाथ सिंह नंबर दो नहीं रहे कैबिनेट में।

आदेश जारी

पर कैबिनेट सचिव अजित सेठ ने विगत 9 अप्रैल को एक आदेश जारी करके साफ कर दिया कि कैबिनेट में नंबर दो राजनाथ सिंह ही है। अपने नोट में सेठ ने साफ कर दिया कि प्रधानमंत्री की गैर-हाजिरी में सारे अहम मसलों की फाइल राजनाथ सिंह के पास ही जाएगी। राजनाथ एक दौर में भाजपा के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी

राजधानी से छपने वाले एक अंग्रेजी अखबार ने भी कुछ समय पहले खबर छापी थी जिसमें दावा किया गया था कि राजनाथ सिंह नंबर दो नहीं रहे। खबर में भाजपा की हाल ही में बैंगलुरू में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हवाला दिया था। तब वहां पर मंच पर मोदी, अमित शाह, आडवाणी और अरुण जेटली बैठे थे। राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज मंच के नीचे विराजमान थे।

मोदी-राजनाथ में घरोपा

जानकारों का कहना है कि मोदी बहुत सम्मान करते हैं राजनाथ सिंह का। दोनों ने बीते लोकसभा चुनाव के समय पार्टी के लिए सघन अभियान चलाया था। मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भी उनके बाद राजनाथ सिंह ने ही शपथ ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+