'इतनी पढ़ी-लिखी और ऐसा काम', कौन है संसद में घुसपैठ करने वाली अकेली महिला नीलम आजाद, 5-5 डिग्री हैं इसके पास

Neelam Azad: संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में एक महिला आरोपी नीलम आजाद को भी गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा की रहने वाली 42 साल की नीलम आजाद संसद के बाहर नारेबाजी करती हुई पकड़ी गई। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को अभियुक्त बनाया है। पुलिस ने अब तक इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है और छठे की तलाश जारी है।

Neelam Azad

13 दिसंबर 2023 को संसद आतंकवादी हमले की बरसी के दिन लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सागर शर्मा और मनोरंजन डी नाम के दो शख्स, विजिटर गैलरी से, लोकसभा में जहां सासंद बैठते हैं वहां कूद गए और छोटे कनस्तर निकाले, जिससे पीली गैस निकल रही थी। यहां पर दो आरोपियों ने नारेबाजी भी की। इसी जौरान जब सदन के अंदर ये सब हो रहा था, संसद के बाहर अमोल शिंदे और नीलम आजाद ने भी पीले रंग का धुआं छोड़ा और 'तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे लगाए थे। पुलिस ने उन्हें उसी वक्त हिरासत में लिया था।

Who is Neelam Azad: कौन है नीलम आजाद?

  • - घुसपैठ करने वालों में नीलम आजाद अकेली महिला थी। 42 वर्षीय नीलम आजाद हरियाणा के जींद के गांव की रहने वाली है। नीलम अपने आप को आंदोलनजीवी कहती हैं।
  • -नीलम आजाद हिसार के एक पीजी में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। नीलम आजाद काफी पढ़ी-लिखी महिला हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा है कि, इतनी पढ़ी लिखी महिला से इस तरह के काम की उम्मीद नहीं थी।
  • -नीलम आजाद के पास 5 डिग्री है। नीलम ने बीए, एमए, बीएड, एमएड, सीटीईटी, एमफिल और नेट की परीक्षा पास की हुई है। इतनी योग्य होने के बाद भी उन्हें कोई नौकरी नहीं मिली है।
  • - सालों तक बेरोजगार रहने के बाद नीलम ने हिसार में हरियाणा राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी शुरू की, जहां वह एक पीजी में रह रही थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, 25 नवंबर 2023 को नीलम यह कहकर पीजी से निकली थी कि वह अपने घर जींद जा रही है, जहां उसके माता-पिता मिठाई की दुकान चलाते हैं।
  • -सूत्रों का कहना है कि नीलम के माता-पिता को नीलम के संसद भवन जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। नीलम की मां ने बताया कि दो दिन पहले नीलम घर पर थी। बाद में वह यह कहकर वहां से चली गई कि वह हिसार जा रही है।
  • -नीलम की मां ने कहा है कि, ''हमारा मानना है कि नीलम कभी ऐसा कदम नहीं उठा सकती... उसे तब गिरफ्तार किया गया जब वह केवल नारे लगा रही थी। हम सरकार से रोजगार का अवसर प्रदान करने का अनुरोध करते हैं...।"

  • -नीलम पहले भी कई विरोध प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ विरोध कर चुकी हैं। नीलम महिलाओं के शोषण के खिलाफ 4 जून, 2023 को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल थीं।
  • -18 फरवरी 2021 को किसानों के आंदोलन में भी उनकी भागीदारी थी। वह एक्टिव होकर किसान आंदोलन में शामिल थीं। नीलम की रिहाई के लिए अब संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की है।
  • -नीलम ने 20 दिसंबर 2022 को संयुक्त किसान मोर्चा में भी शामिल हुई थीं, जिसका प्रमाण जले हुए पुतलों की उनकी साझा की गई तस्वीरें हैं।
  • -सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दावा किया है कि नीलम प्रगतिशील आजाद युवा संगठन की संस्थापक है। हालांकि परिवार ने इन दावों का खंडन किया है।

  • -नीलम का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें किसान आंदोलन के वक्त का लगता है। इस वीडियो में नीलम कांग्रेस और इनेलो के लिए समर्थन मांगती दिख रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+