कौन हैं सांसद फांगनोन कोन्याक? जिन्‍होंने धक्‍का कांड में राहुल गांधी पर लगाया आरोप- मैं अनकंफर्टेबल हो गई

Who is Nagaland MP Phangnon Konyak: संसद के शीतकालीन सत्र में गुरुवार को जो कुछ हुआ उसने संसद और लोकतंत्र की गरिमा को धूमिल कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. बीआर अंबेडकर के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान धक्‍का-मुक्‍की हुई जिसमें भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए।

वहीं इस धक्‍का-मुक्‍की में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भाजपा ने दो सांसदों को घायल करने के अलावा अपनी महिला सांसद को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं खुद भाजपा सांसद फांगनोन कोन्याक ने रोते हुए राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि उन्‍होंने मुझे धक्‍का दिया और ऐसे करीब आए कि मैं अनकंफर्टेबल हो गई। आइए जानते हैं कौन हैं की सांसद एस फांगनोन कोन्याक?

Nagaland MP Phangnon Konyak

बता दें भाजपा की महिला सांसद कोन्‍याक ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि संसद में आज हुई घटना में राहुल गांधी धक्‍का देते हुए मेरे इतने करीब आ गए कि मुझे असहज महसूस हुआ जो मुझे अच्‍छा नहीं लगा। इसके बाद राहुल गांधी मेरे पास आकर मेरे ऊपर चिल्‍लाने लगे। उन्‍होंने कहा ये सांसद राहुल गांधी को शोभा नहीं देता कि महिला सांसद पर ऐसे चिल्‍लाएं ।

धनखड़ ने बताया- महिला सांसद मेरे पास रोते हुए आईं

भाजपा की महिला सांसाद ने ये भी बताया कि इसकी शिकायत सभापति जगदीप धनखड़ से कर दी है। वहीं धनखड़ ने भी इस बात की पुष्टि की है कि महिला सांसद कोन्‍याक ने उनके पास रोते हुए आईं थी और राहुल गांधी के खिलाफ लिखित शिकायत की है।

कौन हैं की सांसद एस फांगनोन कोन्याक?

बता दें एस फांगनोन कोन्याक नागालैंड से भाजपा सांसद हैं। जिन्‍होंने जुलाई 2023 में नागालैंड से राज्यसभा की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला सांसद बनने का इतिहास रचा था। राज्‍य सभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ द्वारा 17 जुलाई को तीन अन्य महिला सांसदों के साथ उन्हें उप-सभापति के पैनल में नामित किया गया था।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं एस फांगनोन कोन्याक?

कोन्याक ने नागालैंड के दीमापुर में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्‍होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध दौलत राम कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में मास्टर डिग्री हासिल की।

नागालैंड की पहली महिला राज्‍यसभा सांसद कोन्याक

अप्रैल 2022 में कोन्याक ने नागालैंड से राज्यसभा के लिए चुनी गई पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया, और और नागालैंड राज्य से लोकसभा के लिए चुनी जाने वाली दूसरी महिला सांसद बनीं। इससे पहले रानो एम शैजा 1977 में लोकसभा सदस्य बनी थीं।

सांसद कोन्याक

भाजपा सांसद कोन्याक परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति की सदस्य हैं। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण समिति और उत्तर-पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य और चिकित्सा विज्ञान संस्थान, शिलांग की गवर्निंग काउंसिल का भी हिस्सा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+