Rahul Gandhi: धक्कामुक्की को लेकर बढीं राहुल गांधी की मुश्किलें, PM मोदी ने घायल सांसदों से पूछा हालचाल
Parliament Winter Session: संसद में गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और भाजपा सांसदों के बीच धक्का-मुक्की को लेकर विवाद बढ़ गया है। यह घटना गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. बीआर अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर शुरू हुए विरोध के वजह से हुई है।
संसद में दोनों दलों के सांसद विरोध प्रदर्शन कर रहे थे इसी बीच हुई धक्का-मुक्की में भाजपा के दो सांसद घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर भवन में प्रवेश रोकने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया।

पुलिस में शिकायत की तैयारी
संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की को लेकर भाजपा काफी आक्रामक मूड में है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर और दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज शिकायत लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पार्टी के दोनों सांसदों प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के घायल होने को लेकर पुलिस को सुचना देंगे।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी धक्का कांड: BJP सांसद मुकेश राजपूत की भी हालत गंभीर, RML अस्पताल में ICU में हुए भर्ती
पीएम मोदी ने फोने कर पूछा सांसद का हाल
घायल सांसद प्रकाश सारंगी और मुकेश राजपूत को एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना के बाद दोनों घायल सांसदों से संपर्क किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों घायल बीजेपी सांसदों प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत से बात की और उनका हालचाल जाना। दोनों सांसद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। दोनों का इलाज चल रहा है।
किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर कसा तंज
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत, राहुल गांधी द्वारा "गंभीर रूप से घायल" किए गए। उन्होंने गांधी की हरकतों की आलोचना करते हुए, साथी सांसदों पर शारीरिक हमला करने के उनके अधिकार पर सवाल उठाया। रिजिजू ने व्यंग्यात्मक रूप से राहुल गांधी के ऐकिडो कौशल का संदर्भ देते हुए पूछा कि "क्या उन्होंने दूसरों पर हमला करने के लिए मार्शल आर्ट सीखा है?"
बीजेपी सांसदों सदन में प्रवेश से रोकने का आरोप
राहुल गांधी ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा कि भाजपा सांसदों ने संसद में उनके प्रवेश को रोका और बाधा पैदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने उन्हें और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का दिया, जिसके कारण विवाद हुआ।
उन्होंने कहा, "मैं अंदर जाने की कोशिश कर रहा था... लेकिन भाजपा सांसद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने मुझे धक्का दिया और धमकाया।" उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि यह घटना कैमरे में कैद हो गई हो। राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि धक्का-मुक्की के बावजूद वे शांत रहे क्योंकि उन्हें संसद में प्रवेश करने का अधिकार है।
#WATCH | Delhi: MPs of INDIA Alliance climb the walls of Makar Dwar at the Parliament and protest with placards demanding an apology and resignation of Union Home Minister Amit Shah over his remarks on Babasaheb Ambedkar in Rajya Sabha. pic.twitter.com/Bd9UAEkMKX
— ANI (@ANI) December 19, 2024
राहुल गांधी ने एक सांसद को दिया धक्का
भाजपा सांसद प्रताप सारंगी ने दावा किया कि गांधी द्वारा धक्का दिए जाने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति के उनके ऊपर गिरने से वे घायल हो गए। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया, जिसके बाद मैं नीचे गिर गया... मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया जो फिर मेरे ऊपर गिर गया..."
Delhi | BJP MP Mukesh Rajput also got injured. His condition is serious and he has been admitted to the ICU of RML hospital https://t.co/q1RSr2BWqu
— ANI (@ANI) December 19, 2024












Click it and Unblock the Notifications