'राहुल गांधी से मिलना है तो 10KG वजन घटाओ...', कौन हैं विधायक जीशान सिद्दीकी, जिन्होंने खोल दी कांग्रेस की पोल

Mumbai MLA Zeeshan Siddique: 'राहुल गांधी से मिलना है तो, पहले 10 किलो वजन घटाओ...', ये बात मुंबई के विधायक जीशान सिद्दीकी को कहा गया है। मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के एक दिन बाद विधायक जीशान सिद्दीकी ने इस बात का खुलासा किया है।

विधायक जीशान सिद्दीकी ने कांग्रेस पार्टी के भीतर भेदभाव का आरोप लगाया है। जीशान बागी विधायक बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं। बाबा सिद्दीकी ने कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस को छोड़ी थी और अजित पवार की एनसीपी में शामिल हो गए थे।

Mumbai MLA Zeeshan Siddique

'मुझे कहा गया, राहुल गांधी से मिलना है तो पहले 10 किलो वजन कम कीजिए...'

जीशान सिद्दीकी ने गुरुवार को पार्टी के भीतर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि, 'भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की टीम के एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि अगर वह वायनाड सांसद (राहुल गांधी) से मिलना चाहते हैं तो अपना 10 किलो वजन कम करें।'

जीशान सिद्दीकी ने कहा, ''राहुल गांधी एक अच्छे नेता हैं, वह अपना काम करते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे मेरे लिए पिता तुल्य हैं। लेकिन कभी-कभी, उनकी वरिष्ठता के बावजूद, खड़गे जी के हाथ भी बंधे होते हैं। राहुल गांधी के आसपास की टीम पार्टी को बर्बाद कर रही है। ऐसा लगता है जैसे उन्होंने कांग्रेस को खत्म करने के लिए दूसरी पार्टी से सुपारी ली हो।''

उन्होंने कहा, ''जब मैंने भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया, तो राहुल गांधी के एक करीबी व्यक्ति ने कहा, पहले 10 किलो वजन कम करो फिर राहुल जी से मिलवाउंगा। मैं एक विधायक हूं, मुंबई यूथ कांग्रेस का प्रमुख हूं। आप मेरी बॉडी-शेमिंग कर रहे हैं। ऐसा कैसे हो सकता है।''

जीशान सिद्दीकी ने कहा, ''राहुल गांधी की टीम बहुत भ्रष्ट है। राहुल गांधी खुद अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि उनकी टीम इतनी असभ्य है।'' इस बयान के सामने आने के बाद जीशान सिद्दीकी सुर्खियों में आ गए हैं।

Who is Zeeshan Siddique: कौन हैं जीशान सिद्दीकी?

  • जीशान बाबा सिद्दीकी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक नेता हैं और भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह वर्तमान में महाराष्ट्र मुंबई से विधायक हैं।
  • जीशान बाबा सिद्दीकी मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं हालांकि उन्हें अब इस पद से हटा दिया गया है।
  • जीशान सिद्दीकी मुंबई के बांद्रा इलाके के रहने वाले हैं। इनके पिता का नाम बाबा सिद्दीकी और मां का नाम शहजीन सिद्दीकी है।
  • जीशान सिद्दीकी ने जुलाई 2015 में रीजेंट यूनिवर्सिटी लंदन, यूनाइटेड किंगडम से ग्लोबल मैनेजमेंट एंड पब्लिक लीडरशिप में मास्टर डिग्री पूरी की है।
  • जीशान सिद्दीकी ने 2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई के वांड्रे ईस्ट सीट से चुनाव लड़ा और जीते थे। उन्होंने मुंबई के तत्कालीन मेयर शिवसेना के विश्वनाथ महादेश्वर को हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+