कौन हैं मिस इंडिया अनुकृति वास, अनदेखी तस्वीरें और VIDEO
चेन्नई। फेमिना मिस इंडिया 2018 का खिताब तमिलनाडु की अनुकृति वास के सिर पर सज गया है। नैसर्गिक सुंदरता की मालकिन अनुकृति वास मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली हैं। मंगलवार रात हुई इस प्रतियोगिता में करीब 29 हसीनाओं ने भाग लिया लेकिन इस खिताब को जीतने में कामयाब रहीं अनुकृति। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर अप और आंध्र प्रदेश की श्रेया राव सेकंड रनर अप रहीं।
त्रिची में बीता है अनुकृति वास का बचपन
आपको बता दें कि चेन्नई के लोयोला कॉलेज में पढ़ने वाली 19 साल की अनुकृति वास का पूरा बचपन यहां के छोटे शहर त्रिची में बीता है, जहां लड़कियों के ऊपर काफी बंदिशें लगाई जाती हैं।
लड़कों की तरह बाइक चलाती हैं अनुकृति...
अपने सपनों के जरिए आसमां छूने की ख्वाहिश रखने वाली अनुकृति वास को रोमांच काफी पसंद हैं, वो लड़कों की तरह बाइक चलाती हैं और अगर उन्हें मौका मिले तो वो हिमाचल प्रदेश में जाकर पैराग्लाइडिंग करना चाहती हैं।
अनुकृति रणवीर सिंह की दीवानी हैं ...
अपनी मां को अपनी दुनिया मानने वाली अनुकृति रणवीर सिंह की दीवानी हैं और सोनम कपूर, कायली करडाशियां को फैशन आईकॉन मानती हैं, अनकृति ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो 70 के दशक में चलने वाले चश्मों का फैशन फिर से वापस लाना चाहेंगी।
फ्रेंच साहित्य में बीए कर रही हैं अनुकृति वास...
एथलीट अनुकृति वास ख़ुद को एक सामान्य लड़की बताती हैं जो कि अपनी मम्मी के ही कहने पर फ्रेंच साहित्य में बीए कर रही हैं, जो कि भविष्य में सुपर मॉडल बनना चाहती हैं और समाज के लिए कुछ करने की इच्छा रखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications