कौन हैं मनासा वाराणसी जो हैं विश्व सुंदरी की दौड़ में, ब्रह्मांड सुंदरी हरनाज जैसी, पहचानना हो रहा मुश्किल
हैदराबाद। मिस वर्ल्ड-2021 के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली ये लड़की आपने भी कहीं देखी होगी। मिस इंडिया-2020 का खिताब जीतने के बाद, ये अमेरिका के प्यूर्टो रिको में होने वाले मिस वर्ल्ड 2021 के फिनाले में हिस्सा लेने पहुंची थी। हालांकि, दुर्भाग्य से मिस वर्ल्ड 2021 का फिनाले स्थगित हो गया। क्योंकि पता चला है- वहां कोरोनामहामारी का संक्रमण फैल गया है, और 17 संक्रमितों में 'मिस इंडिया' भी एक हैं। अब फिनाले की नई तारीख का ऐलान हो सकता है और ये वहां उसका हिस्सा बन सकेंगी।
बहरहाल, सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों की आंखें इन्हें देखकर गच्चा खा रही हैं, क्योंकि हाल ही में ब्रह्मांड सुंदरी चुनी गई हरनाज कौर से इनका चेहरा काफी मिलता-जुलता है..। कुछ लोग तो इन्हें जुड़वां बहनें भी बता रहे हैं। ऐसे में यदि ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब जीतने के बाद विश्व सुंदरी का खिताब भी भारतीय लड़की जीते तो ये दोहरी खुशी होगी..

आखिर कौन हैं मनासा वाराणसी?
मनासा वाराणसी घोषित तौर पर "भारत की सबसे सुंदर लड़की" हैं। वह तेलंगाना के हैदराबाद की रहने वाली हैं। इसी वर्ष उन्होंने 10 फरवरी को आयोजित फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया और फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब जीतीं। यह इवेंट मुंबई के पलाश होटल में आयोजित हुआ था। जहां जीतने के बाद मनासा का "विश्व सुंदरी" (यानी कि मिस वर्ल्ड) के फिनाले पहुंचने का दावा पक्का हो गया था। 2021 की मिस वर्ल्ड-2021 प्रतियोगिता दिसंबर 2021 में 16 तारीख को आयोजित हो रही थी, लेकिन वहां कुछ प्रतियोगी और आयोजन से जुड़े लोग कोरोना पॉजिटिव निकल आए। जिनमें मनासा भी एक थीं, इस वजह से मिस वर्ल्ड-2021 का फिनाले पॉस्टपॉन कर दिया गया।

मां के नाम में है 'वाराणसी', इसलिए इनका भी वही नाम
मनासा वाराणसी का जन्म 21 मार्च 1997 को हुआ। उनके पिता रविशंकर और मां शैलजा वाराणसी हैं। उन्होंने 10वीं कक्षा तक ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की। उसके बाद उनका परिवार हैदराबाद से दूसरी जगह शिफ्ट हो गया। बताया जाता है कि, मनासा ने वासवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग हैदराबाद से कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया। उसके बाद वित्तीय सूचना एक्सचेंज (FIX) विश्लेषक के रूप में नौकरी करने लगीं। चूंकि, वह बहुत सुंदर हैं, तो ब्यूटी कॉन्टेस्ट से जुड़ाव हो गया।

तेलंगाना के कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया, फिर फेमिना मिस इंडिया बनीं
मनासा ने अपने ब्यूटी-करियर की शुरुआत फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2019 के जरिए की। वह पेजेंट के टॉप-3 फाइनलिस्टों में से थीं। 2020 में, उन्होंने फिर से उसी पेजेंट में भाग लिया और इसके विजेता के रूप में सामने आईं। 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2020' को लेकर कहा जाता है कि, 10 फरवरी 2021 को, मनासा को मुंबई में पहले से राज करने वाली मिस इंडिया वर्ल्ड सुमन राव द्वारा फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 के रूप में ताज पहनाया गया। अब वह 23 साल की हो चुकी हैं।

फिर 70वें मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में पहुंचीं मनासा
फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 का ताज पहनने के बाद मनासा वाराणसी ने 70वें मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट का रूख किया। जहां वह मिस वर्ल्ड 2021 के लिए, भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। इसका फिनाले 16 दिसंबर को होने वाला था, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है क्योंकि मनासा वाराणसी के साथ-साथ कई प्रतियोगियों ने COVID-पॉजिटिव का परीक्षण किया है। 70वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का फिनाले स्थगित होने की खबर, भारत के लिए निश्चित तौर पर चिंता की बात है।

भरतनाट्यम और संगीत हैं हॉबीज
एक इंटरव्यू में मनासा ने माना कि, बड़ी होने से पहले वह एक शर्मीली बच्ची थीं। हॉबीज के बारे में कहा- मुझे भरतनाट्यम और संगीत के माध्यम से खुद को व्यक्त करना पसंद रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे किताबें, संगीत, योग और खुले आसमां के नीचे रहना पसंद है।

हमने मिस वर्ल्ड 2021 में टॉप 10 में जगह बनाई
वह अपनी मां, दादी और छोटी बहन को अपने जीवन के तीन सबसे प्रभावशाली लोगों में पाती हैं। हाल ही में, उन्होंने सभी को बताते हुए एक तस्वीर पोस्ट की, "इंडिया, हमने मिस वर्ल्ड 2021 में एक मकसद के साथ सुंदरता के टॉप-10 में जगह बना ली है!"
बहुत पसंद हैं प्रियंका चोपड़ा
मनासा प्रियंका चोपड़ा जोनास से भी काफी प्रेरित हैं, जो मिस वर्ल्ड 2000 प्रतियोगिता की विजेता भी हैं। इसे लेकर एक साक्षात्कार में, मनासा ने कहा, "सभी ब्यूटी क्वीन में से, प्रियंका चोपड़ा मेरे लिए सबसे अलग हैं क्योंकि वह एक खोजकर्ता हैं - उन्होंने हमेशा अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए चुना है और विभिन्न स्थानों जैसे- संगीत, फिल्मों, उद्यम-सामाजिक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications