कौन है कीर्ति पटेल? हनीट्रैप और धमकी के केस में गिरफ्तार हुई इंस्टा इंफ्लुएंसर, सामने आया दोहरी जिंदगी का सच
इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली कीर्ति पटेल (Kirti Patel) को आखिरकार गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले 10 महीनों से फरार चल रही पटेल पर बिल्डर को हनीट्रैप में फंसाकर करोड़ों की रंगदारी मांगने का आरोप है। वह जगह और सिम कार्ड बदल-बदलकर पुलिस को चकमा दे रही थी।
यह मामला सूरत में 2 जून 2024 को दर्ज हुआ था। एफआईआर (FIR) में कीर्ति पटेल समेत कुल 5 लोगों के नाम थे। चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन कीर्ति फरार चल रही थी। कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट भी जारी कर रखा था।

साइबर टीम और टेक्निकल सर्विलांस से मिला सुराग
पुलिस के मुताबिक, कीर्ति लगातार अपना लोकेशन, फोन और सिम कार्ड बदल रही थी, जिससे उसे पकड़ पाना मुश्किल हो गया था। लेकिन टेक्निकल टीम और साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से उसकी लोकेशन अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ट्रैक की गई। इसके बाद सूरत पुलिस ने अहमदाबाद पुलिस की मदद से उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्टाग्राम से मिली लोकेशन, बदले जाते रहे थे IP एड्रेस
DCP आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इंस्टाग्राम से भी संपर्क किया था, जिससे IP एड्रेस और लोकेशन की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि, 'इन 10 महीनों में वह लगातार अपनी जगह, फोन नंबर और इंटरनेट की लोकेशन बदलती रही।
जमीन कब्जे और अन्य रंगदारी के मामलों में भी नाम
पुलिस का कहना है कि कीर्ति पटेल के खिलाफ अन्य शिकायतें भी दर्ज हैं, जिनमें जमीन कब्जा (Land Grabbing) और वसूली (Extortion) के आरोप शामिल हैं। अब उससे इन मामलों में भी पूछताछ की जाएगी और अन्य पीड़ितों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
पुलिस की अपील: वसूली की कोशिश हो तो तुरंत करें शिकायत
DCP कुमार ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के साथ जबरन वसूली या ब्लैकमेलिंग हो रही है, तो वे नजदीकी पुलिस थाने या डीसीपी/एसीपी ऑफिस में जाकर शिकायत दर्ज करें।












Click it and Unblock the Notifications