Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्‍नोई का नंबर1 दुश्‍मन कौशल चौधरी कौन? जेल में बना रहा B गैंग के खात्‍मे का प्‍लान

Kaushal Chaudhary vs Lawrence Bishnoi: कुख्‍यात गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्‍नोई भले ही सलमान खान को मारना चाहता हो। हाल ही बाबा सिद्दीकी और इससे पहले सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्‍या लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग ने करवाई हो। बिहार के निर्दलीय सांसद पप्‍पू यादव और कथा वाचक अभिनव अरोड़ा को भी धमकी दी हो, मगर एक शख्‍स ऐसा भी है, जिससे खुद लॉरेंस बिश्‍नोई खौफ खाता है। पूरी B गैंग इसके टारगेट पर है। इसका नाम है कौशल चौधरी।

Who is Kaushal Chaudhary: कौशल चौधरी भी लॉरेंस बिश्‍नोई की तरह खतरनाक गैंगस्‍टर है, जिसने विदेशों तक में अपना नेटवर्क फैला रहा है। जेल में बैठे-बैठे ही अपनी गैंग चला रहा है। कौशल चौधरी इन दिनों हरियाणा के गुरुग्राम के भोंडसी जेल में बंद है। कौशल चौधरी को थाइलैंड से डिपोट करके भारत लाया गया है। लॉरेंस बिश्‍नोई के सबसे दुश्‍मन नंबर एक की खतरनाक प्‍लानिंग के बारे में दिल्‍ली क्राइम ब्रांच का खास इनपुट मिला है।

यह भी पढ़ें- 'जेल में ठोको, 1 करोड़ पाओ', लॉरेंस बिश्नोई पर करणी सेना का बड़ा ऐलान, अब साबरमती जेल के कैदियों को दिया ऑफर

Lawrence Bishnoi vs Kaushal Chaudhary

आज तक की एक खबर के अनुसार गैंगस्‍टर कौशल चौधरी ने लॉरेंस बिश्‍नोई की बी गैंग की बर्बादी का पूरा प्‍लान बनाया है। दिल्‍ली पुलिस को कौशल चौधरी से कई अहम जानकारियां हासिल हुई है। उन्‍हीं में से एक यह है कि दिल्‍ली के रानीबाग में नामी बिजनेसमैन के घर फायरिंग में भी कौशल चौधरी का हाथ है।

25 अक्‍टूबर को 15 करोड़ की फिरौती के लिए गैंगस्‍टर कौशल चौधरी ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में बैठे अपने खास पवन शौकीन के जरिए शूटरों को सुपारी दी थी। फिर रानीबाग में फायरिंग करवाई गई। दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशनल सेल ने दो शूटरों को अरेस्‍ट कर लिया, जिनसे पूछताछ में कौशल चौधरी की प्‍लानिंग का पता चला है। सामने आया है कि कौशल चौधरी नए सिरे से अपनी गैंग को खड़ा कर रहा है और उसका मकसद लॉरेंस बिश्‍नोई की बी गैंग को खत्‍म करना है।

दिल्‍ली पुलिस स्‍पेशल सेल को पता चला है कि गैंगस्‍टर कौशल चौधरी जानता है कि अगर वह लॉरेंस बिश्‍नोई को नहीं निपटाता है तो एक खुद उसके हाथों मारा जाएगा। इसलिए कौशल चौधरी लॉरेंस बिश्‍नोई और उसकी गैंग के खात्‍मे की प्‍लानिंग कर रहा है। लॉरेंस बिश्‍नोई और कौशल चौधरी के बीच दुश्‍मनी उस वक्‍त सामने आई जब पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला का 29 मई 2022 को मर्डर हुआ था, जिसके बिश्‍नोई गैंग का हाथ था। उस वक्‍त इकलौता गैंगस्‍टर कौशल चौधरी ही था, जिसने सोशल मीडिया पर लिखा कि सिद्धू मूसे वाला की हत्‍या का बदला लिया जाएगा।

टॉप पर सलमान, चौथे नंबर पर कौशल

जेल में बंद लॉरेंस बिश्‍नोई एनआईए के सामने पूछताछ खुद बता चुका है कि सलमान खान उसका टारगेट नंबर वन है जबकि लॉरेंस की हिट लिस्‍ट में गैंगस्‍टर कौशल चौधरी का नाम चौथे नंबर पर है। मतलब लॉरेंस बिश्‍नोई और कौशल चौधरी एक-दूसरे के जानी दुश्‍मन हैं। दोनों ही जेल में बैठे-बैठे अपनी गैंग चला रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+