'जेल में ठोको, 1 करोड़ पाओ', लॉरेंस बिश्नोई पर करणी सेना का बड़ा ऐलान, अब साबरमती जेल के कैदियों को दिया ऑफर

Kshatriya Karni Sena Lawrence Bishnoi: गुजरात की साबरमती जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर पर पुलिसकर्मियों को 1 करोड़ 11 लाख के इनाम की घोषणा करने वाले क्षत्रिय करणी सेना के प्रमुख राज शेखावत ने अब एक बार फिर से बड़ा ऐलान किया है। राज शेखावत ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि साबरमती जेल मे बंद कैदी जो भी लोरेंस मोरेगा उसे भी 1,11,11,111 रुपए की ही इनाम की राशि मिलेगी।

इससे पहले क्षत्रिय करणी सेना प्रमुख राज शेखावत ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि अगर कोई पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर कर देता है तो उनका संगठन उसे 1, 11, 11,111 रुपए का इनाम देगा। इसी के साथ उन्होंन दावा करते हुए कहा था कि क्षत्रिय करणी सेना उसे पुलिसकर्मी के परिवार का पूरा ध्यान रखेगा और हर जरूरत को भी पूरी करेगा।

Lawrence Bishnoi

करणी सेना का नया ऐलान, कैदियों को बड़ा ऑफर

अपने नई घोषणा में राज शेखावत ने कहा, 'मैंने जो पुरस्कार (1,11,11,111 रुपए) की राशि की घोषणा की है, वो पुरस्कार की राशि एनकाउंटर पर पुलिसकर्मी को अवश्य दी जाएगी। साथ ही साथ एक और घोषणा करता हूं कि अगर साबरमती जेल में बंद कोई भी कैदी योद्धा लॉरेंस को ठोकेगा तो उसे भी यही राशि क्षत्रिय करणी सेना की ओर से प्रदानी की जाएगी।'

राज शेखावत ने जारी किया वीडियो

उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए उसके कैप्शन में लिखा,"एक और घोषणा- आतंकवादी लॉरेंस के संबंध में- साबरमती जेल मे बंद कैदी योद्धाओं द्वारा भी यदि आतंकवादी लॉरेंस ठोका जाएगा तब भी यही पुरस्कार राशि क्षत्रिय करणी सेना द्वारा प्रदान की जाएगी।"

कौन हैं राज शेखावत?

राज शेखावत क्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। गुजरात के वडोदरा से यह संगठन चलता है। वहीं राज शेखावत के एक्स अकाउंट के बायो से मिली जानकारी के अनुसार वो BSF में सेवा दे चुके हैं। इसी के साथ बताया गया है कि वह कारगिल युद्ध और कश्मीर घाटी में 8 सालों के उग्रवाद विरोधी अभियानों का हिस्सा रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+