CJI Love Story: जस्टिस चंद्रचूड़ ने की हैं दो शादियां, कौन हैं उनकी पत्नी? बड़ी इमोशनल है इनकी प्रेम कहानी

Kalpana Das wife of Chief Justice of India DY Chandrachud: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ कभी अपने बयानों के कारण तो कभी अपने फैसलों की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन इस बार उनकी चर्चा पत्नी कल्पना दास की वजह से हो रही है।

मालूम हो कि रविवार को पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में डीवाई चंद्रचूड़ भी अपनी पत्नी संग पहुंचे थे। जहां ब्लू रंग के बंद गले वाले सूट में डीवाई चंद्रचूड़ काफी अच्छे लग रहे थे तो वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी पिंक साड़ी में काफी सुंदर नजर आ रही थीं।

CJI Love story

दोनों की तस्वीरे जैसे सोशल मीडिया पर आई वैसे ही वो वायरल हो गईं और लोगों के बीच कल्पना दास को जानने की उत्सुकता बढ़ गई। लोग उनके बारे में गूगल पर सर्च भी करने लगे थे और इसी वजह कल्पना दास ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रही थीं।

4 बच्चों के पिता जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने की हैं दो शादियां

मालूम हो कि कल्पना दास डीवाई चंद्रचूड़ की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम रश्मि था, जिनका निधन साल 2007 में, कैंसर की वजह से हो गया था, वो भी लॉ प्रोफेशन में थीं।

संयोग से हुई थी कल्पना दास से मुलाकात-डीवाई चंद्रचूड़

उनके निधन के बाद चंद्रचूड़ की लाइफ में कल्पना दास की एंट्री हुई, दोनों की बीच दोस्ती हुई जो कि प्रेम में तब्दील हो गई। The Week को दिये एक इंटरव्यू में जस्टिस चंद्रचूड़ ने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बताया था।

'रश्मि के जाने के बाद लाइफ में खालीपन आ गया था'

उन्होंने कहा था कि 'रश्मि के जाने के बाद लाइफ में खालीपन आ गया था, मैं बुरी तरह से टूट गया था, हमने रश्मि को बचाने की काफी कोशिश की थी लेकिन हम बचा नहीं पाए। वो टाइम काफी दर्द भरा था कि तभी कल्पना से मेरी मुलाकात हुई।'

हम दोस्त बन गए, वो सिंगल थीं-डीवाई चंद्रचूड़

'वो दिल्ली में थीं और मैं मुंबई में सेटल था, हम में बातें शुरू हुईं और फिर हम दोस्त बन गए, वो सिंगल थीं, उनका केयरिंग नेचर मुझे उनके नजदीक ले गया। कल्पना ने मुझसे मिलने से पहले कभी शादी के बारे में नहीं सोचा था।'

CJI Love Story

मैंने उनसे अचानक पूछ लिया कि मुझसे शादी करोगी?

एक दिन मैंने उनसे अचानक पूछ लिया कि मुझसे शादी करोगी? तो एकदम से वो चौंक गई थीं, उनके मुंह से तुरंत झटके से निकला- शादी और मैं? खैर उन्होंने थोड़ा टाइम लिया और फिर 'हां' बोल दिया और इसके बाद हमने 2008 में शादी कर ली।

हालांकि ये बहुत मुश्किल था क्योंकि हम दोनों ही उम्र के उस दौर में थे जहां लोग शादी नहीं करते हैं। फिलहाल हमने जिंदगी साथ बिताने का फैसला किया और खुशी-खुशी साथ बिता भी रहे हैं।

डीवाई चंद्रचूड़ को पहली पत्नी से दो बेटे हैं

मालूम हो कि डीवाई चंद्रचूड़ को पहली पत्नी से दो बेटे अभिनव और चिंतन हैं और दोनों ही वकील हैं जबकि कल्पना दास भी लॉ फील्ड से हैं, वो ब्रिटिश काउंसिल के साथ भी काम कर चुकी हैं।

CJI Love Story

स्पेशल चाइल्ड प्रियंका और माही को गोद लिया है

मालूम हो कि डीवाई चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी कल्पना ने दो बेटियों प्रियंका और माही को गोद लिया है, जो कि स्पेशल चाइल्ड हैं। दोनों उत्तराखंड की रहने वाली हैं, डीवाई चंद्रचूड़ और कल्पना अपनी दोनों बेटियों से काफी प्रेम करते हैं और उनके भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में भी काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+