कौन हैं बिहार के DM रिची पाण्डेय, जिनके गाने पर नाचीं IAS टीना डाबी, वायरल हुआ वीडियो
कौन हैं बिहार के DM रिची पाण्डेय, जिनके गाने पर नाचीं IAS टीना डाबी, वायरल हुआ वीडियो
नई दिल्ली, 02 अगस्त: राजस्थान की आईएएस अधिकारी टीना डाबी का इन दिनों एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीना डाबी बिहार के जहानाबाद के जिलाधिकारी (डीएम) रिची पाण्डेय के गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं। ये वायरल वीडियो आईएएस ट्रेनिंग सेंटर मसूरी के फेयरवेल का है। इस फेयरवेल में 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रिची पाण्डेय बॉलीवुड सिंगर मोहम्मद रफी का गाना "गुलाबी आंखे" गा रहे थे, जिसपर टीना डाबी थिरकती नजर आईं। आइए जानिए रिची पाण्डेय कौन हैं?

कौन हैं जहानाबाद के डीएम रिची पाण्डेय
रिची पाण्डेय बिहार कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल रिची पाण्डेय जहानाबाद के डीएम हैं। इलाके भर में रिची पाण्डेय की एक कड़क और ईमानदार जिला पदाधिकारी की छवि है। कड़क अधिकारी होने के साथ-साथ रिची पाण्डेय को गायकी का भी शौक है।
Recommended Video

पहले भी वायरल हो चुका है रिची पाण्डेय का गाना
हाल ही में रिची पाण्डेय का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह ऑफिस में बैठे हुए अपने डिपार्टमेंट के लोगों के सामने "हर घड़ी बदल रही है, रूप जिंदगी..." गाना गा रहे थे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया था। इस वक्त रिची पाण्डेय पटना में डीडीसी के पद पर कार्यरत थे। अब उनका एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसको लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।

जब फेयरवेल में रिची पाण्डेय के गाने पर डांस करने लगीं टीना डाबी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि टीना डाबी लाल रंग के कुर्ते में दिखाई दे रही हैं और रिची पाण्डेय उनके बगल में खड़े होकर गाना गा ररे हैं। रिची पाण्डेय का गाना इन दिनों वायरल हो रहा है। ये वीडियो आईएएस ट्रेनिंग सेंटर मसूरी की फेयरवेल पार्टी का है। जिसमें टानी डाबी रिची पाण्डेय के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

कुछ महीनों पहले ही टीना डाबी ने की है दूसरी शादी
बता दें कि यूपीएससी टॉपर रही टीना डाबी ने कुछ महीनों पहले ही अपने सीनियर प्रदीप गवांडे के साथ दूसरी शादी की है। जिसके बाद से वह लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। टीना डाबी का पहली शादी आईएएस अधिकारी आमिर अतहर खान से हुई थी, उस वक्त भी उनकी शादी और तलाक दोनों सुर्खियों में रही।

टीना डाबी का यही अंदाज लोगों को है पसंद
बता दें कि टीना डाबी सोशल मीडिया पर खूब फेमस हैं, उनकी फैन फॉलोइंग किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है। टीना डाबी अपने लाइफ को अपनी शर्तों पर जीना जानती हैं, उनका यही अंदाज लोगों को पसंद आता है। टीना डाबी अपने सोशल मीडिया पर अपनी सारी एक्टिविटीज शेयर करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications