कौन हैं रेलवे बोर्ड को पहली महिला चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा, 166 साल के इतिहास पहली बार हुआ ऐसा

Jaya Verma Sinha Profile: भारतीय रेलवे बोर्ड को पहली महिला चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। जया वर्मा सिन्हा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और CEO के रूप में कार्यभार संभालते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गई हैं।

जया वर्मा सिन्हा भारतीय रेलवे के 166 साल के इतिहास के साथ-साथ रेलवे बोर्ड के 166 साल के इतिहास में यह पद संभालने वाली पहली महिला हैं। रेलवे बोर्ड नेशनल ट्रांसपोर्टर के लिए सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। जया ने अनिल कुमार लाहोटी का स्थान लिया है।

Jaya Verma Sinha Profile

जानिए जय वर्मा सिन्हा के बारे में...?

- जया वर्मा सिन्हा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई की हैं। उसके बाद 1988 में भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) में शामिल हुईं। जया वर्मा सिन्हा वर्तमान में रेल मंत्रालय के तहत रेलवे बोर्ड के संचालन और व्यवसाय विकास के सदस्य के रूप में कार्यरत थीं।

- जया वर्मा सिन्हा भारतीय रेलवे पर माल ढुलाई और यात्री सेवाओं के समग्र परिवहन का काम देखती हैं। भारतीय रेलवे में लगभग जया वर्मा को काम करते हुए 35 साल हो गए हैं।

- जया वर्मा सिन्हा हाल ही बालासोर ट्रेड एक्सीडेंट के वक्त चर्चाओं में आई थीं, जब वह सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) के रूप में, जटिल सिग्नलिंग प्रणाली के बारे विस्तार से जानकारी दे रही थीं।

- जया वर्मा सिन्हा ने शुक्रवार,1 सितंबर को पदभार ग्रहण किया और उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2024 तक रहेगा। वह 1 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाली हैं, लेकिन उनका कार्यकाल समाप्त होने तक उसी दिन उन्हें फिर से नियुक्त किया जाएगा।

-जया वर्मा सिन्हा ने उत्तर रेलवे, एसई रेलवे और पूर्वी रेलवे में भी काम किया है।

-जया वर्मा सिन्हा ने चार साल तक भारत के ढाका, बांग्लादेश स्थित उच्चायोग में रेलवे सलाहकार के रूप में भी काम किया। बांग्लादेश में उनके कार्यकाल के दौरान कोलकाता से ढाका तक मैत्री एक्सप्रेस का उद्घाटन किया गया था। उन्होंने पूर्वी रेलवे, सियालदह डिवीजन के मंडल रेलवे प्रबंधक के रूप में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+