कौन हैं IPS वाहिनी सिंह? कभी डॉक्टर बनने का था सपना,अब संभाल रही हाई-प्रोफाइल जांच की कमान

IPS Vahini Singh: ऑपरेशन सिंदूर के बाद चर्चे में आई कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी मामले में फंसे मध्य प्रदेश के चर्चित मंत्री विजय शाह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के 19 मई को दिए गए निर्देश के बाद राज्य के DGP ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

इस एसआईटी में एकमात्र महिला आईपीएस अधिकारी के रूप में शामिल की गई हैं डिंडोरी की पुलिस अधीक्षक (SP) वाहिनी सिंह, जिनकी पहचान एक तेज तर्रार और निडर महिला अफसर के रूप में होती है।

who-is-ips-vahini-singh

आईए जानते हैं इस SIT की दमदार महिला ऑफिसर वाहिनी सिंह के बारे में....

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बनाई गई एसआईटी में डिंडोरी एसपी वाहिनी सिंह के अलावा सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IG) प्रमोद वर्मा और भोपाल के उप महानिरीक्षक (DIG) कल्याण चक्रवर्ती भी शामिल हैं। इस मामले की जांच अब उच्च स्तर पर की जाएगी, जिसमें वाहिनी सिंह की भूमिका अहम मानी जा रही है।

Who Is IPS Vahini Singh: कौन हैं आईपीएस वाहिनी सिंह?

वाहिनी सिंह का जन्म 19 मार्च 1988 को राजस्थान में हुआ था। उन्होंने बायोटेक में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की और इसके बाद फाइनेंस में MBA किया। हालांकि, कॉर्पोरेट करियर को छोड़ते हुए उन्होंने सिविल सेवा की ओर रुख किया और 2013 में पहले ही प्रयास में UPSC की परीक्षा पास कर ली, जिसमें उन्हें 173वीं रैंक मिली।

एक इंटरव्यू के दौरान वाहिनी सिंह ने बताया था कि UPSC उनका पहला सपना नहीं था। महिला आईपीएस ऑफिसर पहले डॉक्टर बनना चाहती थीं, फिर उन्होंने पायलट बनने का भी सोचा था लेकिन फिर उनका मन बदला और सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गई।

यूपीएससी परीक्षा में चयन के बाद वाहिनी सिंह को पंजाब कैडर मिला। एक वर्ष की ट्रेनिंग के बाद उन्होंने वहां कुछ समय तक कार्य किया। दिसंबर 2015 में उनकी शादी हुई, जिसके बाद उन्होंने कैडर ट्रांसफर के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुरोध किया और मध्य प्रदेश कैडर में आ गईं।

वाहिनी सिंह के पति नागेंद्र सिंह भी 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल बालाघाट के एसपी के पद पर कार्यरत हैं। दिलचस्प बात यह है कि वाहिनी सिंह और उनके पति नागेंद्र सिंह, दोनों ही एक ही राज्य में वरिष्ठ पुलिस पदों पर हैं, और वर्तमान में डिंडोरी और बालाघाट, दो निकटवर्ती जिलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

IPS Vahini Singh का विवादों से भी जुड़ा रहा नाम

आईपीएस वाहिनी सिंह का नाम कुछ साल पहले उस समय सुर्खियों में आया था, जब एमपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बैठक के दौरान उनके पति नागेंद्र सिंह पर रेत माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया था।

उस समय वाहिनी सिंह निवाड़ी की एसपी थीं और उनके पति नागेंद्र सिंह भिंड के एसपी के रूप में कार्यरत थे। शिवराज सिंह चौहान ने मीटिंग में कहा था कि वाहिनी सिंह के कार्यों में उनके पति दखल देते हैं। हालांकि, इस पूरे प्रकरण में वाहिनी सिंह ने चुप्पी साधे रखी।

IPS Vahini Singh: प्रोफेशनल और निजी जीवन का बेहतरीन संतुलन

वाहिनी सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यह नौकरी 'नाइन टू फाइव' नहीं है, बल्कि यह हर दिन एक नई चुनौती होती है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अपने पति से काफी समर्थन मिलता है। वे सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं और युवाओं को मोटिवेट करने, करियर गाइडेंस देने और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाती हैं।

वाहिनी सिंह का नाम मध्य प्रदेश की उन महिला अधिकारियों में शुमार है, जिन्होंने न सिर्फ प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्टता दिखाई है बल्कि चुनौतियों का डटकर सामना भी किया है। अब जब वे एक हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी का हिस्सा बनी हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वे अपनी भूमिका को कैसे निभाती हैं। उनके अनुभव और प्रोफेशनल दृष्टिकोण से इस जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+