कौन हैं IPS मोहिता शर्मा, जो KBC की बनीं दूसरी करोड़पति

कौन हैं IPS मोहिता शर्मा, जो KBC की बनीं दूसरी करोड़पति

नई दिल्‍ली। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले पापुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति-12' को उसका दूसरा करोड़पति भी मिल गया है। यह शो 16-17 नवंबर को टेलीकास्ट होने वाले शो से जुड़ा एक प्रोमो सोनी टीवी ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल जारी किया है जिसमें सोनी टीवी ने केबीसी 12 के दूसरे करोड़पति कंटेस्‍टेंट का खुलासा किया है। सबसे रोचक बात ये है कि केबीसी में जो कंटेस्‍टेंट दोबारा करोड़पति बनने वाली हैं वो भी एक महिला हैं वो भी एक IPS अधिकारी। इस प्रोमो के अनुसार कौन बनेगा करोड़पति शो में हाट शीट पर बैठकर एक करोड़ की धनराशि जीतने वाली अगली कंटेस्‍टेंट आईपीएस आधिकारी मो‍हिता शर्मा होंगी। एक करोड़ जीतने के बाद मोहिता 7 करोड़ का सवाल दे पाएगी या नहीं इसका खुलासा अभी नहीं किया गया हैं। आइए जातने हैं कौन हैं केबीसी 12 की दूसरी करोड़पति मोहिता शर्मा ?

कौन हैं केबीसी की दूसरी करोड़पति मोहिता शर्मा

कौन हैं केबीसी की दूसरी करोड़पति मोहिता शर्मा

केबीसी 12 में दूसरी करोड़पति बनने वाली महिला आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा वर्तमान समय में अति संवेदनशील माने जाने वाले जम्‍मू-कश्‍मीर में पुलिस पोस्‍टेड हैं। मोहिता अपने परिवार में पहली आईपीएस बनकर अपने मां-बाप का नाम रोशन किया। 2017 में बैच की भारतीय पुसिस सेवा की अधिकारी मोहिता शर्मा की पोस्टिंग इस समय जम्‍मू-कश्‍मीर के जिला सांबा के बड़ी-ब्राह्णणा में सब डिवीजन पुलिस आफिसर के पद पर तैनात हैं।

Recommended Video

    कौन हैं IPS मोहिता शर्मा, जो KBC की बनीं दूसरी करोड़पति
    मोहित शर्मा ने इस बड़े ऑपरेशन में हासिल की थी बड़ी कामयाबी

    मोहित शर्मा ने इस बड़े ऑपरेशन में हासिल की थी बड़ी कामयाबी

    मोहिता शर्मा पुलिस डिपार्टमेंट की एक ईमानदार और कार्य निष्ठा वाली अधिकारी हैं। कुछ समय पूर्व में मोहिता शर्मा के प्रतिनिधित्‍व में बड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने कई कबाड़ी गोदामों को सील किया था जहां बड़े लेबल पर चोरी छिपे सरकारी सामग्री बेची जा रही थी। इस कबाडी गोदामों पर छापेमारी के बाद तेज तर्रार महिला आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा काफी सुर्खियों में आई थी। मोहिता के केबीसी में एक करोड़ जीतने की खबर सुनकर उनके अंडर में तैनात पुलिसकर्मियों ने विश्‍वास जताया कि वो केबीसी रियॉलिटी शो में 1 करोड़ के सवाल का भी जवाब देकर वो भी रकम जीतने की क्षमता रखती हैं।

    मां-बाप ने हमेशा बढ़ाया हौसला

    मां-बाप ने हमेशा बढ़ाया हौसला

    मोहिता शर्मा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की हैं उनका जन्‍म कांगड़ा में हुआ था। मोहिता के पिता दिल्‍ली में मारुति कंपनी में जॉब के सिलसिले में पूरे परिवार समेत दिल्‍ली में आकर बस गए थे। मोहिता की मां गृहणी हैं और उन्‍होंने हमेशा मनोबल बढ़ाया। मोहिता ने आईपीएस अधिकारी बनकर अपना सपना पूरा किया और अपने परिवार का गौरान्वित किया। मोहिता शर्मा की ससुराल चंडीगढ़ (मोहाली) में हैं। उनके सासा-ससुर दोनों फार्मा इंडस्‍ट्री में हैं।

    केबीसी में हिस्‍सा लेने के लिए पति ने किया था प्रोत्‍साहित

    केबीसी में हिस्‍सा लेने के लिए पति ने किया था प्रोत्‍साहित

    अपनी सूझबूझ से बिग बी अमिताभ बच्‍चन की वाहवाही पाने वाली मोहिता शर्मा के पति आईएफएस अधिकारी हैं और उनकी भी पोस्टिंग जम्मू में हैं। मोहिता ने शो में बताया कि वो और उनके पति केबीसी में हिस्‍सा लेने के लिए वर्ष 2001-02 में जब केबीसी शुरू हुआ तब से ट्राई कर रहे थे लेकिन वो कामयाब नहीं हुए। केबीसी 12 की जब चयन प्रक्रिया शुरू हुई तब मोहिता के पति ने इस बार मोहिता को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया। पति के प्रेरित करने पर मोहिता ने केबीसी सीजन 12 के लिए फार्म भरा और सौभाग्य से उन्‍हें केबीसी से कॉल कर लिया गया। अमिताभ बच्‍चन को इस शो में मोहिता ने बताया कि उन्‍होंने केबीसी में भाग लेकर अपने आईएफएस अधिकारी पति का सपना पूरा किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+