Amit Lodha ips : कौन हैं आईपीएस अमित लोढ़ा, जिनकी लाइफ पर बनी वेब सीरीज khakee
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई आईपीएस अमित लोढ़ा की लाइफ पर आधारित वेब सीरीज Khakee : The Bihar Chapter धूम मचा रही है। 'बिहारी सिंघम' के नाम से फेमस सुपर कॉप अमित लोढ़ा ने इस कहानी को अपनी बुक 'द बिहार डायरीज' में भी शामिल किया है। इस वेब सीरीज के रिलीज होने के बाद से लोगों के बीच अमित लोढ़ा को जानने के लिए उत्सुकता बढ़ गई है। आइए जानते हैं कौन हैं आईपीएस अमित लोढ़ा?
Recommended Video

कौन हैं IPS अमित लोढ़ा ?
IPS अमित लोढ़ा मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई जयपुर से की। अमित लोढ़ा 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अमित लोढ़ा दिल्ली आईआईटी से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी भी क्रैक किया। हालांकि, एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह आईआईटी में रहने के दौरान डिप्रेशन का शिकार हो गए और उन्होंने सुसाइड करने तक का सोच लिया था।

IAS अधिकारी थे अमित के नाना
आईपीएस अमित लोढ़ा के नाना एक आईएएस अधिकारी थे। इसलिए वह हमेशा अधिकारियों से प्रभावित रहे। उन्हें बिहार में तैनाती मिली। जनता के प्रति उनके व्यवहार ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया।

2006 में पहली बार चर्चा में आए अमित लोढ़ा
अमित लोढ़ा साल 2006 में पहली बार तब चर्चा में आए, जब उन्होंने शेखपुरा के 'गब्बर सिंह' कहे जाने वाले अशोक महतो और उसके साथी पिंटू महतो को जेल पहुंचाया था। इसके लिए उन्हें वीरता पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था।
अमित लोढ़ा की पत्नी तनु लोढ़ा हाउस वाइफ हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, ''सौभाग्य से मेरी पत्नी तनु, बहुत ही समझदार हैं। वह दिखने में भले ही साधारण और नाजुक हों, लेकिन वह अंदर से बेहद मजबूत हैं।''

बिहार के टॉप अफसरों में होती है IPS अमित लोढ़ा की गिनती
अमित लोढ़ा की गिनती बिहार के टॉप आईपीएस अफसरों में होती है। वे वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर तैनात हैं। उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक और आंतरिक सुरक्षा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे












Click it and Unblock the Notifications