जिस ब्यूटी कॉन्टेस्ट को जीतने के लिए दिन-रात की मेहनत, अब इस वजह से छोड़ दिया सबकुछ, कौन है ये भारतीय लड़की?

UmaSofia Srivastava: ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस टीन यूएसए-2023 (Miss Teen USA) जीतने वाली भारत मूल की लड़की उमा सोफिया श्रीवास्तव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिस ब्यूटी कॉन्टेस्ट को जीतने के लिए उमा सोफिया श्रीवास्तव ने दिन-रात मेहनत की थी, अब उस पद को एक झटके में छोड़ दिया है।

जिसके बाद उमा सोफिया श्रीवास्त सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर ऐसी क्या वजह है, कि उमा सोफिया श्रीवास्तव को अपना पद छोड़ना पड़ा। आइए जानें कौन हैं उमा सोफिया श्रीवास्तव और क्यों छोड़ा उन्होंने अपना पद?

उमा सोफिया श्रीवास्तव ने क्यों छोड़ा Miss Teen USA का पद?

उमा सोफिया श्रीवास्तव ने कहा है कि उन्होंने सोचसमझकर विचार करने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि उनके विचार अब संगठन के विचारों से पूरी तरह मेल नहीं खाते हैं। इससे पहले नोएलिया वोइगट के मिस यूएसए पद से इस्तीफा देने के बाद श्रीवास्तव ने अपना पद छोड़ा है।

अपना इस्तीफा पत्र शेयर करते हुए उमा सोफिया श्रीवास्तव ने लिखा,

''पिछले दो सालों में मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद, आप सभी का प्रतिनिधित्व करना वास्तव में सम्मान की बात है। हालांकि मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि मैं अपना ये कार्यकाल कैसे खत्म करूंगी...। लेकिन अब ये समाप्त हो गया है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे इस अनुभव का सौभाग्य मिला, लेकिन अगर यह सिर्फ एक ध्याय है, तो मुझे पता है कि मेरे जीवन की कहानी असल में अविश्वसनीय होगी।''

UmaSofia Srivastava

Who is UmaSofia Srivastava: कौन हैं उमा सोफिया श्रीवास्तव?

  • भारत मूल की लड़की उमा सोफिया श्रीवास्तव साल 2023 की मिस टीन यूएसए विजेता थीं। अमेरिका में हुए इस प्रतियोगिता में 50 से अधिक लड़कियों ने हिस्सा लिया था।
  • उमा सोफिया मेक्सिको की सेंट एलिजाबेथ अकादमी में हाई स्कूल की छात्रा हैं। उमा सोफिया पहली मैक्सिकन-भारतीय मिस न्यूजर्सी टीन यूएसए की विजेता भी थीं।
UmaSofia Srivastava
  • उमा सोफिया भविष्य में संयुक्त राष्ट्र का राजदूत बनना चाहती हैं। वह पहले से ही उस लक्ष्य के लिए काम कर रही हैं।
  • उमा सोफिया भारत में वंचित बच्चों को शिक्षा, उचित पोषण और स्वास्थ्य देखभाल में मदद करने के लिए लोटस पेटल फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करती हैं।
  • उमा सोफिया ने एक किताब The White Jaguar भी लिखी है। ये किताब चार भाषाओं में लिखी गई है - अंग्रेजी, स्पेनिश, हिंदी और फ्रेंच। उमा सोफिया को ये चारों भाषाएं भी बोलनी आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+