Air Marshal SP Dharkar: कौन हैं इंडियन एयर मार्शल एसपी धारकर, जिनके नाम पर झूठी खबर फैला रहा है पाकिस्तान
Who is Air Marshal Sujeet Pushpakar Dharkar: पाकिस्तान होने को तो भारत का पड़ोसी मुल्क है, लेकिन पड़ोसियों जैसी हरकतें आज तक नहीं की। भारत के अंदर कैसे अशांति फैले पाकिस्तान हमेशा इसी चीज पर अपना पैसा और वक्त खर्च करता आया है, बजाए अपने देश में फैल रहे भुखमरी के हालातों पर ध्यान देने के।अब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के लगातार हो रहे एक्शन से तिलमिलाए पाकिस्तान ने इंडियन एयर मार्शल एसपी धारकर (SP Dharkar) को बर्खास्त करने की झूठी खबर फैला रहा है।
पाकिस्तान अंत के मुहाने पर खड़ा है। आतंकियों को पनाह देने वाला पाक इन दिनों भारत के डर खाए हुए हैं। आलम ये है कि अपनी सेना को अलर्ट मोड पर रखे हुए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान की हालत डर के मारे पतली हो रही है। इन सब के बीच पाकिस्तान के समर्थक सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी नापाक हरकतें करने से सुधर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में जानिए कौन हैं एयर मार्शल सुजीत पुष्पाकर धारकर, जिनके बारे में झूठ फैलाया जा रहा है।

40 वर्षों की गौरवशाली सेवा के बाद सेवानिवृत्ति
देश की रक्षा में चार दशक से भी ज्यादा समय तक अपनी सेवाएं देने वाले एयर मार्शल एसपी धारकर अब भारतीय वायुसेना से रिटायर हो गए हैं। 30 अप्रैल 2025 को उन्होंने वायुसेना के उप-प्रमुख (indian air force vice chief) के पद से विदाई ली। एयर मार्शल धारकर का करियर देश के लिए समर्पण, मेहनत और हिम्मत की मिसाल रहा है। एयर मार्शल धारकर की यात्रा भारतीय वायुसेना के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है। आइए जानते हैं कौन हैं एयर मार्शल एसपी धारकर और क्यों उन्हें भारतीय वायुसेना का एक प्रेरणादायक चेहरा माना जाता है।
कौन हैं एयर मार्शल एसपी धारकर?
वायुसेना के उप-प्रमुख के पद से रिटायरमेंट से पहले एयर मार्शल धारकर पूर्वी वायु कमान के मुखिया थे। उनकी लीडरशिप में वायुसेना ने कई अहम काम किए और ऑपरेशन्स को बेहतर बनाया। उनकी रिटायरमेंट एक युग के अंत जैसा है।
एसपी धारकर ने 1985 में भारतीय वायुसेना में बतौर फाइटर पायलट जॉइन किया था। वो 3600 घंटे से ज्यादा फाइटर प्लेन उड़ा चुके हैं। उनका नाम देश के बेहतरीन पायलट्स में गिना जाता है। उन्होंने ना सिर्फ उड़ान भरी, बल्कि दूसरों को ट्रेनिंग भी दी। वो एक ट्रेंड इंस्ट्रक्टर और एग्जाम लेने वाले अधिकारी भी रहे हैं।
कहां-कहां से पढ़ाई की?
एयर मार्शल धारकर ने देहरादून के इंडियन मिलिट्री स्कूल से पढ़ाई की। फिर वो एनडीए (नेशनल डिफेंस अकादमी), वेलिंगटन के डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज और अमेरिका के एयर वॉर कॉलेज में भी पढ़े। वो देश-विदेश के बड़े डिफेंस इंस्टीट्यूट्स से पढ़े हुए एक तेज दिमाग वाले अधिकारी हैं।
कौन-कौन से बड़े पद संभाले?
अपने 40 साल के लंबे करियर में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं है, जिसमें पूर्वी वायु कमान के चीफ रहे, दक्षिण-पश्चिमी कमान में सीनियर अधिकारी रहे, वायुसेना मुख्यालय में ट्रेनिंग से जुड़े अहम पद पर भी काम किया और खास बात, वो डिफेंस स्पेस एजेंसी के पहले डायरेक्टर जनरल भी बने।
बता दें कि साल 2023 नई दिल्ली में रक्षा अलंकरण समारोह-II में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एयर मार्शल सुजीत पुष्पाकर धारकर को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया था।












Click it and Unblock the Notifications