अंबानी,अडानी की पत्नी नहीं, ये हैं भारत की सबसे अमीर महिला, संपत्ति जान चौंक जाएंगे, कहां से करती हैं कमाई?
Savitri jindal Net Worth: भारत में जब भी अमीर लोगों की बात की जाती है तो सबसे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी का नाम दिमाग में आता है। हमें यह भी लगता है कि अंबानी-अडानी की संपत्ति इतनी ज्यादा है तो इनकी पत्नी और बच्चे भी देश के सबसे अमीर लोगों में शामिल होंगे।
आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत की सबसे महिला, मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी नहीं और ना ही गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी हैं। भारत की सबसे अमीर महिला का नाम सावित्री जिंदल है।

सावित्री जिंदल ना सिर्फ भारत की बल्कि दुनिया की 10 अमीर महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल हैं। 2024 की 'फोर्ब्स वर्ल्ड बिलियनेयर' की लिस्ट के मुताबिक सावित्री जिंदल भारत की टॉप-5 अमीरों की लिस्ट में हैं।
Who is Savitri jindal: सावित्री जिंदल कौन हैं?
- सावित्री जिंदल ओपी जिंदल समूह (O.P Jindal Group) की वर्तमान अध्यक्ष (चेयरपर्सन) हैं। सावित्री जिंदल फिलहाल 74 साल की हैं। सावित्री जिंदल महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा की अध्यक्ष भी हैं।
- सावित्री जिंदल का जन्म 1950 में असम में हुआ था। हिंदू मारवाड़ी परिवार में जन्मीं सावित्री जिंदल ने साल 1970 में जिंदल ग्रुप के फाउंडर ओमप्रकाश जिंदल (Omprakash Jindal) के साथ शादी की थी।

- ओमप्रकाश जिंदल की 2005 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पति के निधन के बाद से सावित्री जिंदल सारा कारोबार संभाल रही हैं। ओमप्रकाश जिंदल के निधन के बाद सावित्री जिंदल का साथ उनके बेटों ने भी खूब दिया है।
- सावित्री जिंदल के बेटे सज्जन जिंदल (Sajjan Jindal) JSW समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। ये दिल्ली में नवीन जिंदल स्टील एंड पावर का मैनेजिंग भी देखते हैं।

- सावित्री जिंदल पति द्वारा शुरू किए गए सार्वजनिक कार्यों में भी काफी योगदान देती हैं। सावित्री जिंदल को 2008 में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य तुलसी कर्तव्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Savitri jindal Net Wort: सावित्री जिंदल की संपत्ति?
- सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं। सावित्री जिंदल दुनिया की सातवीं सबसे अमीर महिला हैं। सावित्री जिंदल दुनिया की 50वीं सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
- लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक सावित्री जिंदल की नेटवर्थ 35.5 अरब डॉलर पहुंच गई है। सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।
- हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी 2024 तक जिंदल परिवार की कुल संपत्ति $29.5 बिलियन हो गई है।
- ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक सावित्री जिंदल की संपति 2023 में 9.6 बिलियन डॉलर तक बढ़ गई थी। सावित्री जिंदल ने दो साल में जिंदल समूह की संपत्ति में 12 अरब डॉलर का इजाफा किया है।

Savitri jindal company: सावित्री जिंदल की कंपनी
सावित्री जिंदल ने पति की मौत के बाद अपनी कंपनी को चार भागों में बांट दिया है। सावित्री जिंदल ने जिसे अपने चार बेटों पृथ्वीराज जिंदल, सज्जन जिंदल, रतन जिंदल और नवीन जिंदल में बांटा है। सावित्री जिंदल और उनकी कमाई का सारा सोर्स उनकी कंपनियों से ही होता है।












Click it and Unblock the Notifications