आर्यन खान से 25 करोड़ रुपये वसूलने की साजिश रचने वाला केपी गोसावी कौन है? कैसे-कैसे की थी उसने प्लानिंग

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के स्वतंत्र गवाहों में से एक केपी गोसावी का जिक्र सीबीआई ने अपनी एफआईआर में किया है। इसपर आर्यन खान से 25 करोड़ रुपये वसूलने की साजिश रचने का आरोप है।

Aryan Khan case Who is KP Gosavi

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान केस में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी एफआईआर में 'स्वतंत्र गवाह' किरण या केपी गोसावी (KP Gosavi) का जिक्र किया है। सीबीआई ने कहा है कि 2 अक्टूबर 2021 को कोर्डेलिया क्रूज शिप ड्रग छापेमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े के निर्देश पर छापेमारी में क्रूज पर केपी गोसावी और प्रभाकर सेल (गवाह) दोनों गए थे।

अभिनेता शाहरुख खान के परिवार द्वारा अपने बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में छोड़ने के लिए कथित रूप से 25 करोड़ की रिश्वत मांगने पर सीबीआई ने समीर वानखेड़े पर मामला दर्ज किया है। इन सब के बीच आर्यन खान केस में एनसीबी स्वतंत्र गवाह किरण गोसावी उर्फ केपी गोसावी चर्चाओं में है। आइए जानें कौन है वो और कैसे उसने की प्लानिंग।

केपी गोसावी वही शख्य है जिसकी तस्वीर आर्यन खान के साथ वायरल हुई थी। ये पहले से एक अपराधी है। इसपर पुणे पुलिस ने भी धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। ये कई मामलों में जेल भी जा चुका है।

1. सीबीआई ने अपनी एफआईआर में कहा है कि केपी गोसावी ने अपने सहयोगी सनविले डिसूजा और अन्य के साथ मिलकर, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और उसके परिवार को धमकी देकर 25 करोड़ की राशि वसूलने की साजिश रची थी।

2. FIR में लिखा गया है आर्यन खान को छोड़ने के लिए केपी गोसावी और डिसूजा ने शाहरुख के मैनेजर से बातचीत कर राशि को घटाकर 50 करोड़ से 18 करोड़ रुपये कर दिया था और यहां तक कि 50 लाख रुपये का टोकन भी लिया था। बाद में राशि का एक हिस्सा वापस कर दिया।

3. इस केस में NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े ने केस के जांच अधिकारी होने की हैसियत से गोसावी और प्रभाकर सेल को ड्रग केस में अभियुक्तों (आर्यन खान और उसके साथ पकड़े गए लोग) के खिलाफ स्वतंत्र गवाह बनाया।

4. सीमर वानखेड़े ने एनसीबी के तत्कालीन अधीक्षक वीवी सिंह को केपी गोसावी को एनसीबी कार्यालय ले जाते समय "आरोपी को संभालने" का निर्देश दिया था। इस दौरान केपी गोसावी ने आर्यन खान की हिरासत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

5. सीबीआई ने आरोप लगाया कि एक स्वतंत्र गवाह के सभी मानदंडों का उल्लंघन करते हुए केपी गोसावी को आरोपी व्यक्तियों के साथ रहने की अनुमति दी गई और यहां तक कि छापेमारी के बाद एनसीबी कार्यालय में आने की अनुमति दी गई और सेल्फी क्लिक करने और आवाज रिकॉर्ड करने की भी इजाजत दी गई।

Recommended Video

    Aryan Khan को फंसा Shahrukh Khan से 25cr वसूलने थे CBI का खुलासा | Sameer Wankhede | वनइंडिया हिंदी

    6. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अधिकारियों ने कहा इस स्थिति ने केपी गोसावी और डिसूजा को अन्य लोगों के साथ कथित रूप से शाहरुख खान से रिश्वत मांगने की "साजिश" में शामिल होने की अनुमति दी गई थी। मिलकर सबने प्लानिंग की थी।

    7. एनसीपी नेता नवाब मलिक एनसीबी कार्यालय के अंदर केपी गोसावी की उपस्थिति पर सवाल उठाने वाले पहले व्यक्ति थे। नवाब मलिक ने दावा किया कि उनके दामाद को भी NCB द्वारा फंसाया गया था, उन्होंने महसूस किया कि जांच एजेंसी के एक अधिकारी के लिए इस तरह की तस्वीरें लेना और उन्हें सार्वजनिक करना सबसे असामान्य था।

    8. 6 अक्टूबर 2021 को पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनसीपी नेता नवाब मलिक ने खुलासा किया कि केपी गोसावी एनसीबी के साथ नहीं थे और वास्तव में समीर वानखेड़े द्वारा बुलाए गए एक स्वतंत्र गवाह थे।

    9. कथित तौर पर फरार केपी गोसावी को 28 अक्टूबर 2021 को 2018 के धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, जब उसने कथित तौर पर मलेशिया में नौकरी देने के बहाने चिन्मय देशमुख से 18 लाख की ठगी की थी।

    10. केपी गोसावी के आर्यन के साथ अपनी सेल्फी के कारण सुर्खियों में आने के कुछ दिनों बाद, प्रभाकर सेल ने आरोप लगाया कि उन्होंने गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया जहाज पर छापे के बाद एक व्यक्ति से 50 लाख लिए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+