कौन हैं गौतम अडानी की पत्नी प्रीती अडानी? जिन्होंने जरूरतमंदों की सेवा के लिए छोड़ दिया ये शानदार प्रोफेशन
Gautam Adani's wife Priti Adani: "फलदार वृक्ष हमेशा झुका रहता है और फल के साथ हमेशा लोगों को छांव देता है"। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की पत्नी प्रीती अडानी (Priti Adani) ऐसी ही हैं। एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की पत्नी होने के बावजूद प्रीती अडानी आज भी दिन हो या रात जरूरतमंदों की सेवा में जुटी रहती हैं।
Oneindia Hindi के महिला दिवस (8 मार्च 2025) की स्पेशल सीरीज में आज हम आपको गौतम अडानी की पत्नी डॉक्टर प्रीती अडानी से मिलवाने जा रहे हैं जिन्होंने अपना शानदार करियर छोड़कर लाखों लोगों की मदद कर उनकी जिंदगी आसान बना रही हैं।

कौन हैं प्रीती अडानी?
हमेशा लाइमलाइट से दूर रहने वाली प्रीती अडानी का जन्म 29 अगस्त 1965 को मुंबई में हुआ है। अपनी सादगी से सबको मोह लेने वाली प्रीती अडानी ने गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल अहमदाबाद से बीडीएस डिग्री हासिल की है। शादी से पहले वो बतौर डेंटल सर्जन जॉब कर रही थीं।
प्रीती अडानी ने छोड़ दिया शानदार प्रोफेशन
1996 में बिजनेसमैन गौतम अडानी से जब उनकी अरेंज मैरिज हुई और उन्होंने जरूरतमंदों की सेवा और परिवार की देखभाल के लिए अपना डॉक्टरी का शानदार प्रोफेशन छोड़ दिया। शादी के बाद डॉक्टर प्रीती अडानी ने अडानी फाउंडेशन ज्वाइन कर लिया और अध्यक्ष बनकर समाजसेवा शुरू कर दी।
अडानी फाउंडेशन को बनाया वर्ल्ड फेमस
अडानी फाउंडेशन की जब स्थापना हुई थी तब इसमें केवल कर्मचारी थी, लेकिन प्रीती अडानी की ही मेहतन और समाजसेवा करने का जज्बा है कि आज अडानी फाउंडेशन हर साल 32 लाख लोगों की मदद कर रहा है। फांउडेशन को यहां तक पहुंचाने में प्रीती अडानी की बड़ी भूमिका रही है।
किनकी मदद कर रहीं हैं प्रीती अडानी?
अडानी फांउडेशन के जरिए चार सेक्टर में लोगों की मदद की जा रही है। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य के तहत लोगों का इलाज और उनकी सेहत का ख्याल रखा जाता है। इसके अलावा लोगों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अजीविका विकास के लिए मदद की जा रही है। इसके अलावा बुनियादी ढाचें के विकास संबंधी काम और बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है।
प्रीती अडानी बोलीं कोई अफसोस नहीं क्योंकि...
अपने एक इंटरव्यू में प्रीती अडानी ने कहा था कि मुझे अपना करियर छोड़ने का कोई मन में मलाल नहीं है। मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मुझे गर्व महसूस होता है क्योंकि अगर मैं डेंटिस्ट रहती तो महज कुछ लोगों की सेवा कर पाती लेकिन आज मैं लाखों लोगों की सेवा कर पा रही हूं।
गौतम अडनी पत्नी प्रीती को क्यों कहते हैं अपना अर्धस्तंभ?
गौतम अडानी को इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा करने में पत्नी प्रीती अडानी का पूरा सहयोग मिला। गौतम अडानी अपने एक इंटरव्यू में कहा था "प्रीती जी मेरा आधा स्तंभ हैं।" वो अपना डॉक्टरी का प्रोफेशन छोड़कर मुझे सपोर्ट किया। परिवार और बच्चों के साथ अडानी फाउंडेशन को संभाला और उसे ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज भी वो दिन का सात से आठ घंटा अडानी फांउडेशन को देती हैं।
कितनी संपत्ति की मालिक हैं प्रीती अडानी?
बता दें अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। गौतम अडानी की नेटवर्थ 62.1 अरब डॉलर है। इतना ही नहीं जनवरी की रिपोर्ट के अनुसार अडानी दुनिया के 25वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं इमकी पत्नी डॉक्टर प्रीती अडानी की संपत्ति की बात करे तो ये 8, 327 करोड़ की मालकिन हैं ।












Click it and Unblock the Notifications