कौन हैं गौतम अडानी की समधन मिनिता शाह? जिनकी खूबसूरती और स्टाइलिश लुक की हो रही चर्चा
Gautam Adani daughter-in-law Diwa mother: भारत के अरबपति बिजनेसमैन गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी की शादी ने पिछले दिनों खूब सुर्खियां बटोरी। 7 फरवरी को जीत अडानी दीवा शाह के साथ फेरे लेकर शादी के अटूट बंधन में बंध गए। सेलिब्रेटीज की शादी जहां बड़ी ग्रेंड होती है और शादी के आयोजन पर करोड़ों खर्च करते हैं वहीं भारत के अबरपति बिजनेसमैन गौतम अडानी के बेटे जीत अडानी ने बड़े ही साधारण से समारोह में शादी की। जिसकी जमकर लोगों ने तारीफ भी की।
वहीं जीत और दीवा की शादी के इतने दिनों बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दीवा शाह के साथ उनकी खूबसूरत मां मिनिता शाह नजर आ रही हैं। दीवा शाह के साथ उनकी मां मिनिता शाह की खूबसूरती और लुक देखकर वाह-वाह कर रहे हैं। इतना ही लोग जानना चाह रहे हैं आखिर गौतम अडानी की ये खूबसूरत समधन कौन हैं?

दरअसल, सोशल मीडिया पर ये वीडियो मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट रितिका ने शेयर किया है। रितिका ने इससे पहले मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में नीता अंबानी का हेयरस्टाइल किया था जिसकी जमकर तारीफ हुई थी। वहीं अब उन्होंने दीवा शाह और उनकी मां का वीडियो शेयर किया है। जिसमें दीवा की मां उनकी मां नहीं बड़ी बहन लग रही हैं।
मताली शाह ने स्टाइलिश लुक ने बनाया दीवाना
रितिका द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो दीवा शाह के संगीत फंग्शन का है जिसमें दीवा शाद ब्राइडल ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दीवा शाह ने मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी का डिजाइन किया हुआ लंहगा और खूबरसूरत डायमंड सेट पहने नजर आ रही है। वहीं उनकी मां ब्लू ओर ग्रे शेड वाले लंहगा विथ जैकेट आउटफिट में नजर आ रही हैं। जीत अडानी की सास यानी दीवा की मां बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं।

कौन हैं गौतम अडानी की समधन मिनिता शाह?
बता दें मिनिता शाह गुजरात के सबसे बड़े हीरा व्यवसयाी जैमिन शाह की पत्नी हैं। गुजरात में उनकी कंपनी का दिनेश एंड कंपनी प्राइवेट लिमिडेट है। 1976 में शुरू की गई कंपनी का हेड ऑफिस सूरत और मुंबई में है। इस कंपनी का हीरे का व्यापार भारत ही नहीं विदेश में भी है। मताली शाह के पति का नाम ब्लूमर्ग 500 इंडेक्स में शुमर हैं। मिनिता शाह सोशल वर्क में बिजी रहती हैं और इनके दो बच्चे दीवा शाह और कुशल शाह हैं।












Click it and Unblock the Notifications