कौन हैं गौरव गोगोई, जिन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस की तरफ से संभाला मोर्चा
Who is Gaurav Gogoi: लोकसभा में विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने की। गौरव गोगोई ने मोर्चा संभालते हुए केंद्र सरकार को घेरना शुरू किया। ऐसे में जानिए कौन हैं गौरव गोगोई, जिन्होंने राहुल गांधी की जगह लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस करते हुए केंद्र को घेरा।
अपने भाषण के दौरान गौरव गोगोई ने कहा लोकसभा में कहा कि हम मणिपुर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री का मौनव्रत तोड़ने के लिए यह प्रस्ताव लाए हैं। यह अविश्वास प्रस्ताव लाना हमारी बाध्यता है, मुद्दा संख्या बल का नहीं बल्कि मणिपुर के लिए इंसाफ का है।

जानिए कौन हैं गौरव गोगोई?
40 वर्षीय गौरव कांग्रेस के युवा नेता हैं और असम की कलिएबोर सीट से दो बार से सांसद हैं। गौरव के पिता तरुण गोगोई लंबे समय तक असम के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। तरुण गोगोई ने साल 2001 से 2016 तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था।
टेलीकॉम कंपनी में भी किया काम
गौरव गोगोई ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, इसके बाद उन्होंने टेलीकॉम कंपनी में कुछ वक्त के लिए काम किया है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में एक स्वयंसेवी संस्था के साथ भी काम किया।
अमेरिका से लौटने के बाद राजनीति में आए
4 सितंबर 1982 को दिल्ली में जन्में गौरव गोगोई को राजनीति विरासत में मिली है। गौरव ने सेंट कोलंबिया स्कूल से ग्रेजुएशन किया। फिर इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी दिल्ली से 2004 में इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। कुछ वक्त तक मार्केटिंग टीम में काम करने के बाद गौरव पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चले गए थे। अमेरिका से पढ़ाई करके लौटने के बाद उन्होंने अपनी पिता की तरह ही राजनीति में आने का फैसला किया।
साल 2014 में लड़ा पहला चुनाव
साल 2014 में गौरव गोगोई ने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा और बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने अपने पहले चुनाव में कुल 4,43,315 वोटों के साथ जीता और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के मृणाल कुमार सैकिया को 93,000 से अधिक वोटों से हराया था।












Click it and Unblock the Notifications