बेहिसाब दौलत, 50 मुकदमे, भौकाल देख कांपते हैं लोग, कौन है गैंगस्टर अनुराग दुबे? जिसने UP पुलिस की कराई किरकिरी
Gangster Anurag Dubey: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का गैंगस्टर अनुराग दुबे सुर्खियों में है। असल में गैंगस्टर अनुराग दुबे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को फटकारा है। गैंगस्टर अनुराग दुबे की अग्रिम जमानत पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को कहा कि आप सत्ता का आंनद मत लीजिए...आपको संवेदनशील होना चाहिए। याचिकाकर्ता शायद इसलिए पेश नहीं हो रहा क्योंकि उसे लग रहा हो कि यूपी पुलिस एक और केस दर्ज करेगी।
सुप्रीम कोर्ट ने सीधे डीजीपी का नाम लेते हुए कह दिया कि 'अगर हमारे सामने आपने याचिकाकर्ता (अनुराग दुबे) को छुआ तो कठोर आदेश पारित किया जाएगा, जो आपको पूरी जिंदगी याद रहेगा।' जस्टिस सूर्यकांत और उज्जल भुइयां की पीठ ने यूपी पुलिस के वकील से ये बातें कहीं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अनुराग दुबे सुर्खियों में आ गए हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं अनुराग दुबे और उनकी संपत्ति कितनी है?

Who is Gangster Anurag Dubey: कौन है गैंगस्टर अनुराग दुबे?
- गैंगस्टर अनुराग दुबे उर्फ डब्बन फर्रुखाबाद का रहने वाला है। गैंगस्टर अनुराग दुबे पर फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाने में धोखाधड़ी, मारपीट और जालसाजी समेत कई धाराओं में केस दर्ज है। अनुराग दुबे को इलाके में लोग डब्बन के नाम से जानते हैं, इनका इलाके में भौकाल इतना है कि लोगों में दहशत है।
- गैंगस्टर अनुराग दुबे पर एनएसए, गुंडा एक्ट के तहत भी केस दर्ज हैं। अनुराग दुबे का भाई अनुपम दुबे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का नेता है, उसके खिलाफ भी हत्या समेत कई केस दर्ज हैं।
- अनुराग दुबे और अनुपम दुबे, दोनों पर गैंग चलाने का आरोप है। इनके बारे में कहा जाता है कि दोनों भाई इलाके में दादागिरी करते हैं।
- अनुपम दुबे फिलहाल इंस्पेक्टर रामनिवास यादव और पीडब्ल्यूडी ठेकेदार शमीम की हत्या के मामले में मथुरा जेल में बंद है। इस केस में एक अन्य आरोपी विनय दुबे की करीब 2.5 करोड़ की संपत्ति को डीएम के आदेश पर कुर्क किया गया था।
गैंगस्टर अनुराग दुबे के पास बेहिसाब दौलत
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग दुबे और उसके भाई अनुपम दुबे का अंदाजन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। दोनों भाइयों की गिनती बाहुबली माफियाओं में होती है। हालांकि ये दोनों भाई पिछले कुछ वक्त से पुलिस के रडार पर हैं।
अनुराग दुबे कई महीनों से फरार है। यूपी के अलग-अलग जिलों में उनपर 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने एक मामले में अनुराग दुबे के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। जिसके बाद अनुराग दुबे कोर्ट में गया था।












Click it and Unblock the Notifications