कौन हैं डॉ. विकास दिव्यकीर्ति, UPSC कोचिंग के लिए हैं मशहूर, इनकी पहली फिल्म 12th Fail हुई रिलीज

Meet Dr. Vikas Divyakirti:'दृष्टि आईएएस' कोचिंग इंस्टीट्यूट के संस्थापक-मालिक और शिक्षक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति इन दिनों एक फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की 27 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म 12th Fail में डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने एक शिक्षक की भूमिका निभाई है। इस फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मैसी हैं।

12th Fail फिल्म महाराष्‍ट्र कैडर के आईपीएस मनोज कुमार शर्मा से प्रेरित है। मनोज कुमार शर्मा 'दृष्टि आईएएस' कोचिंग इंस्टीट्यूट के छात्र रह चुके हैं। इस फिल्म में भी विकास दिव्यकीर्ति अपने ही अंदाज में यूपीएसी (UPSC) की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ा रहे हैं। अपने पहले ही प्रयास में यूपीएसी निकालने वाले विकास दिव्यकीर्ति ने नौकरी छोड़कर पढ़ाने का फैसला किया था। फिल्म के रिलीज होने के बाद हर विकास दिव्यकीर्ति के बारे में और जानना चाहता है, तो आइए जानें विकास दिव्यकीर्ति के बारे में...?

Meet Dr. Vikas Divyakirti 12th fail

Who is Vikas Divyakirti: कौन हैं डॉ. विकास दिव्यकीर्ति

  • -डॉ. दिव्यकीर्ति 'दृष्टि आईएएस' (Drishti IAS) कोचिंग इंस्टीट्यूट के संस्थापक हैं। डॉ. दिव्यकीर्ति पेश से एक शिक्षक हैं। डॉ. दिव्यकीर्ति यूपीएसी परीक्षा की तैयारी कराने के लिए जाने जाते हैं। ये सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।
  • -विकास दिव्यकीर्ति हरियाणा के एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। इनका जन्म 26 दिसंबर 1973 को हुआ था। इनके माता-पिता हिंदी साहित्य के प्रोफेसर थे। इसलिए बचपन से ही विकास दिव्यकीर्ति को हिंदी के गहरा लगाव है।
  • -विकास दिव्यकीर्ति ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में एमए, एमफिल और पीएचडी की है। विकास दिव्यकीर्ति ने दिल्ली विश्वविद्यालय और भारतीय विद्या भवन से अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है।
  • - विकास दिव्यकीर्ति को दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, सिनेमा अध्ययन, सामाजिक मुद्दे और राजनीति विज्ञान जैसे विषयों को पढ़ाने में रूची है। ये पढ़ाई से ज्यादा पढ़ाने के तरीके और अपनी मातृभाषा में पढ़ाने पर ज्यादा जोर देते हैं।

विकास दिव्यकीर्ति ने पहले ही प्रयास में निकाल ली थी UPSC

  • - विकास दिव्यकीर्ति ने 1996 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास अपने पहले ही प्रयास में पास कर ली थी। आईएएस बनने के बाद उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय में नियुक्ति मिली थी।
  • -विकास दिव्यकीर्ति को इस काम में मन नहीं लगा और उन्होंने एक साल के बाद ही अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। विकास दिव्यकीर्ति ने अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत डीयू में अध्यापन-कार्य से की थी।

1999 में Drishti IAS कोचिंग इंस्टीट्यूट खोली

  • - नौकरी से इस्तीफा देने के बाद विकास दिव्यकीर्ति ने 1999 में 'दृष्टि आईएएस' कोचिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना की। विकास दिव्यकीर्ति की पत्नी तरुण वर्मा भी इस कोचिंग संस्थान की निदेशक हैं।
  • -दृष्टि आईएएस का मुख्यालय मुखर्जी नगर, दिल्ली में है। इसके अलावा दिल्ली के करोल बाग में भी दृष्टि आईएएस के कोचिंग सेंटर हैं। दिल्ली के अलावा दृष्टि आईएएस के ब्रांच प्रयागराज और जयपुर में भी हैं।
  • - विकास दिव्यकीर्ति के मुताबिक दृष्टि आईएएस कोचिंग संस्थान में 1500 से 1800 लोग काम करते हैं।
  • विकास दिव्यकीर्ति अपनी कोचिंग और सोशल मीडिया चैनल से हर महीने करीब करोड़ों में कमाई करते हैं।
  • -'दृष्टि आईएएस' के यूट्यूब चैनल पर 10.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। (खबर लिखे जाने तक)
  • - डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के अपने प्राइवेट यूट्यूब चैनल पर 2.69 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं उनके इंस्टाग्राम पर 1.4 लाख फॉलोअर्स हैं। (खबर लिखे जाने तक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+