CJP प्रोटेस्ट के बीच चर्चा में डॉ.जितेंद्र सिंह, AIIMS के डॉक्टर नौकरी छोड़ क्यों बन गए नेता?

Dr. Jitendra Singh: NEET-UG 2026 को लेकर देशभर में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते एक महीने से स्टूडेंट्स CJP की अगुआई में प्रोटेस्ट कर रहे हैं। सोनम वांगचुक छात्रों के समर्थन में अनशन पर बैठे थे, 23 जुलाई की देर रात उन्होंने 26 दिनों के बाद भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी चर्चा में आ गए हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्र संगठन CJP के प्रतिनिधियों से उनकी मुलाकात के बाद सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत का रास्ता खुला। उनमें केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी शामिल थे।

इसी सब घटनाओं के बीच लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर डॉ. जितेंद्र सिंह कौन हैं और राजनीति में आने से पहले उनका करियर कैसा रहा है? आपको बता दें, डॉ. जितेंद्र सिंह पेशे से डॉक्टर रहे हैं और मेडिकल क्षेत्र में लंबा अनुभव रखते हैं। वह प्रोफेसर, सलाहकार चिकित्सक और डायबिटीज विशेषज्ञ के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और आज केंद्र सरकार में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

Dr Jitendra Singh

डॉ. जितेंद्र सिंह की पढ़ाई और मेडिकल करियर

डॉ. जितेंद्र सिंह का जन्म 6 नवंबर 1956 को जम्मू में हुआ था। उनके पिता का नाम राजिंदर सिंह और माता का नाम शांति देवी था। उन्होंने 1978 में स्टेनली मेडिकल कॉलेज, चेन्नई से MBBS की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने AIIMS, नई दिल्ली में भी पढ़ाई की और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, जम्मू से MD (मेडिसिन) की डिग्री हासिल की। उनकी खास रुचि डायबिटीज और एंडोक्राइनोलॉजी के क्षेत्र में रही। उन्होंने डायबिटीज में फेलोशिप की और MNAMS (Diabetes & Endocrinology) की उपाधि भी हासिल की। बाद में नोएडा की एक निजी यूनिवर्सिटी ने उन्हें मानद PhD से सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें: Delhi Metro से सफर करने वाले लोगों के लिए अलर्ट, 18 स्टेशनों पर आवाजाही ठप, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट

मेडिकल क्षेत्र में उन्होंने लंबे समय तक प्रोफेसर, सलाहकार चिकित्सक और डायबिटीज विशेषज्ञ के रूप में काम किया। उन्होंने मधुमेह पर कई शोधपत्र लिखे और मेडिकल किताबों में अध्याय भी लिखे। वह राष्ट्रीय स्तर पर डायबिटीज से जुड़ी संस्थाओं के साथ भी काम कर चुके हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह का जुड़ाव लेखन से भी रहा है। वह कई वर्षों तक अखबारों में साप्ताहिक कॉलम लिखते रहे। डायबिटीज और समसामयिक मुद्दों पर उनकी कई किताबें भी प्रकाशित हुई हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह का पॉलिटिकल करियर

मेडिकल क्षेत्र में लंबा करियर बनाने के बाद डॉ. जितेंद्र सिंह भाजपा से जुड़े। वह जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रमुख प्रवक्ताओं में रहे और बाद में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने उधमपुर सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को हराकर पहली बार संसद में प्रवेश किया। इसके बाद 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की और लगातार तीसरी बार सांसद बने। वर्तमान में डॉ. जितेंद्र सिंह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार में हैं। इसके अलावा वह PMO, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

NEET विवाद के बीच छात्रों से मुलाकात

NEET-UG 2026 को लेकर पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने के बाद जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन शुरू हुआ। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया। इसी बीच केंद्र सरकार की ओर से डॉ. जितेंद्र सिंह ने CJP प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनकी शिकायतें व मांगें सुनीं। साथ ही सोनम वांगचुक से मुलाकात कर के उनका अनशन खत्म कराने में जेपी नड्डा के साथ डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Abhijeet Dipke: CJP प्रोटेस्ट साइट पर अब नजर नहीं आएंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया क्या हुआ उनके साथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+