Delhi Metro से सफर करने वाले लोगों के लिए अलर्ट, 18 स्टेशनों पर आवाजाही ठप, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट
DMRC Delhi Metro Update: जंतर-मंतर पर चल रहे CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया है कि शनिवार, 25 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि, 3 स्टेशनों पर यात्रियों को मेट्रो लाइन बदलने यानी इंटरचेंज की सुविधा मिलती रहेगी। जंतर-मंतर पर चल रहे CJP प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
पिछले कुछ दिनों से सेंट्रल दिल्ली में मेट्रो और सड़क यातायात प्रभावित है। ऐसे में शनिवार को मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपना रूट जरूर चेक कर लेना चाहिए। DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को निम्नलिखित 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

कौन से 18 स्टेशन बंद?
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- ITO
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
- झंडेवालान
- नई दिल्ली
ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में अपराधियों का डेरा? FRS कैमरों ने की 400 लोगों की पहचान, हिंसा से तार जोड़ने में जुटी पुलिस
इन 3 स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा
DMRC के मुताबिक, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। हालांकि, स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रहने के कारण यात्रियों को इन स्टेशनों से चढ़ने या बाहर निकलने में परेशानी हो सकती है।
पिछले दिनों भी प्रभावित रहा सफर
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के कारण पिछले कई दिनों से सेंट्रल दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित है। गुरुवार और शुक्रवार को पुलिस की बैरिकेडिंग और मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई यात्रियों ने बताया कि मेट्रो सेवा प्रभावित होने के कारण उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने में 40 से 45 मिनट अतिरिक्त लगे। इससे पहले DMRC ने 24 जुलाई को भी 17 मेट्रो स्टेशनों को सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रखने की जानकारी दी थी। उस दिन भी राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रखने की बात कही गई थी।


Click it and Unblock the Notifications
