कौन है एक्ट्रेस दीपाली सैयद, जिसपर उनके Ex-PA ने दाऊद इब्राहिम से संबंध रखने का लगाया था आरोप
Actress Deepali Sayed: मराठी अभिनेत्री दिपाली सैयद ने अपने पूर्व निजी सहायक बाबूराव शिंदे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। दिपाली का दावा है कि उनके Ex-PA ने उनके खिलाफ गलत बातें फैलाई हैं।

Deepali Sayed News: मराठी अभिनेत्री और खुद को शिवसेना नेता बताने वाली दीपाली सैयद इन दिनों फिर से चर्चाओं में हैं। एक्ट्रेस दीपाली सैयद ने अपने पूर्व निजी सहायक के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में दीपाली सैयद ने दावा किया है कि उनके पूर्व निजी सहायक बाबूराव शिंदे ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है और यह कहकर उसे बदनाम करने की कोशिश की कि उसने पाकिस्तानी नागरिकता ले ली है और दाऊद इब्राहिम से संबंध है। उन्होंने ये भी आरोप लगाए कि दुबई और लंदन में उसकी संपत्ति है।
ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दीपाली सैयद ने अपने पूर्व निजी सहायक बाबूराव शिंदे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाए हैं। पुलिस के मुताबिक बाबूराव शिंदे पर भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) (आपराधिक धमकी), 500 (मानहानि), और 509 (शब्द, हावभाव, या किसी महिला की लज्जा भंग करने का इरादा) के तहत केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि शिकायत के मुताबिक बाबूराव शिंदे ने एक 4 अप्रैल को एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित की थी और दीपाली सैयद पर ये आरोप लगाए थे।

दीपाली सैयद ने अपनी शिकायत में क्या कहा?
दीपाली सैयद ने अपनी शिकायत में कहा, ''बाबूराव शिंदे ने दावा किया था कि अंडरवर्ल्ड से मेरे संबंध हैं। बाबू राव ने कहा कि मेरा असली नाम सोफिया सैयद है और मैंने पाकिस्तानी नागरिकता स्वीकार कर ली है। उसने दावा किया कि मैंने भारत में रहने के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाया था और यहां तक कि एक पाकिस्तानी बैंक में मेरा खाता भी था। उन्होंने (बाबूराव) यहां तक कहा कि मेरी लंदन और दुबई में प्रॉपर्टी है। उसने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने मेरे ऊपर ये भी आरोप लगाए कि मेरा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से संबंध हैं।''

दीपाली सैयद ने अपनी शिकायत में ये भी कहा, ''शिंदे ने कहा है कि मैंने अपने धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से काम करते हुए लोगों को धोखा दिया, जिसने बड़े पैमाने पर शादी का आयोजन किया जाता है। उसने कहा कि सब कुछ केवल ट्रस्ट के लिए धन जुटाने के लिए किया गया था।''
दीपाली सैयद ने अपनी शिकायत में यह भी कहा, ''उसने (बाबूराव शिंदे) मेरे फोटोग्राफ को एक कोरियोग्राफर के सात लिया था। जिसके बाद उसने कोरियोग्राफर के चेहरे की अदला-बदली की और उसकी जगह दाऊद इब्राहिम और उसके भाई इकबाल कासकर की तस्वीर लगा दी। जिसको दिखाकर उसने दावा किया कि मेरे दाऊद के साथ संबंध थे। इसलिए मैंने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।''
दीपाली सैयद ने बताया कि उसने बाबूराव शिंदे को नौकरी से निकाल दिया था, जब उन्हें पता चला था कि एक महिला की सहमति के बिना एक मराठी फिल्म के लिए उसका ऑडिशन लिया गया था।

कौन हैं दीपाली सैयद?
दीपाली सैयद एक एक्ट्रेस हैं और ज्यादातर मराठी इंडस्ट्री में काम करती हैं। 1990 में उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत की थी। लोकप्रिय मराठी धारावाहिकों बंदनी और समांतर में अभिनय करने के बाद वह मशहूर हुई थीं। उसके बाद उन्होंने मराठी फिल्मों में काम करना शुरू किया। दीपाली सैयद 0 से अधिक मराठी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
दीपाली सैयद ने अपनी पढ़ाई एक निजी स्कूल से की है। सीवीआर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नालंदा कॉलेज बिहार से ग्रेजुएट हैं। दीपाली सैयद ने बॉबी खान से शादी की है।

दीपाली सैयद 2019 में शिवसेना के टिकट पर ठाणे जिले के मुंब्राकलवा निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव लड़ी थी लेकिन हार गई थीं। इसके पहले दीपाली सैयद 2014 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर अहमदनगर जिले से चुनाव लड़ी थीं हालांकि उसमें भी उनको हार मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications