Mahua moitra: कौन हैं महुआ मोइत्रा? क्या है कैश फॉर क्वेरी मामला जिसमें चली गई संसद की सदस्यता
Mahua Moitra expelled from Lok sabha: कैश फॉर क्वेरी मामले में शुक्रवार को तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया। बहस के दौरान महुआ ने पार्टी से स्पीकर बनाने का अनुरोध किया था लेकिन महुआ मोइत्रा को बहस के दौरान लोकसभा में बोलने की अनुमति नहीं दी गई थी।
महुआ मोइत्रा के निष्कासन के पक्ष में मतदान के बाद, तृणमूल कांग्रेस नेत्री ने लोकसभा के बाहर अपना बयान पढ़ा जो उन्होंने तैयार किया था। यह दोहराते हुए कि यह कंगारू अदालत का आचरण था, महुआ मोइत्रा ने कहा कि पैसे लेने का कोई सबूत नहीं था। महुआ मोइत्रा ने कहा, "दर्शन हीरानंदानी की बात आचार समिति ने भी नहीं सुनी। कहीं भी किसी नकदी, किसी उपहार का कोई सबूत नहीं था। निष्कासन की सिफारिश पूरी तरह से अपना लॉगिन साझा करने की शिकायत पर आधारित थी।" महुआ ने आगे कहा कि इस संबंध में कोई भी नियम नहीं है।

कौन हैं महुआ मोइत्रा?
महुआ मोइत्रा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की मुखर नेता हैं। साथ ही वो पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से सांसद थी। महुआ ने 2008 में राजनीति में कदम रखा। इससे पहले वो प्राइवेट क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनी जेपी मॉर्गन के वायस प्रेसिडेनट के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने करीमपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उसके बाद पार्टी में उनका कद बढ़ता चला गया। 2019 में उन्हें ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव का टिकट दिया। ममता की उम्मीदों पर महुआ खरी उतरीं और कृष्णानगर सीट से सांसद बनीं।
क्या है महुआ के खिलाफ कैश फॉर क्वेरी का मामला?
महुआ मोइत्रा पर आरोप था कि उन्होंने संसद में लॉग इन करने के बदले में उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी से नकदी और उपहार लिए थे। जिसका उपयोग करके हीरानंदानी ने गौतम अडानी और अडानी समूह के खिलाफ सवाल पोस्ट किए थे। शिकायत सबसे पहले वकील जय अनंत देहाद्राई द्वारा की गई थी।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने जय अनंत की शिकायत लोकसभा स्पीकर तक पहुंचा दी। मामला एथिक कमेटी को सौंप दिया गया, जिसने निशिकांत दुबे, जय अनंत देहाद्राई और महुआ मोइत्रा से पूछताछ के बाद महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की। एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर शुक्रवार को लोकसभा में विचार हुआ और महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया।
यह देखें: Mahua Moitra: 'यह बीजेपी के अंत की शुरुआत', सांसदी रद्द होने के बाद भाजपा पर भड़की महुआ मोइत्रा












Click it and Unblock the Notifications