Anjali Merchant: कौन हैं अनंत अंबानी की साली अंजलि मर्चेंट? एक्ट्रेस से भी हैं खूबसूरत, जानिए क्या करती हैं?
Radhika Merchant's Sister Anjali Merchant: मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के संग साथ फेरे लेंगे। शादी के प्री वेडिंग फंग्शन में राधिका मर्चेन्ट की खूबसूरती के साथ उनकी बहन अंजली मर्चेंट की खूबसूरती और सादगी की भी खूब चर्चा हो रही है।
आइए जानते हैं कौन हैं राधिका की बहन और अनंत अंबानी की होने वाली साली अंजली मर्चेंट? साथ ही जानिए खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात देने वाली अंजलि मर्चेंट जानें क्या करती हैं?

अंजलि मर्चेंट राधिका मर्चेंन्ट की बड़ी बहन हैं और उनका पूरा नाम अंजलि मर्चेंट मजीठिया है। अंजलि मर्चेंट बिनजेसमैन वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बड़ी बेटी हैं और 2 हजार करोड़ रुपये के फैमली बिजनेस को संभालने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

अंजलि मर्चेन्ट ने कहां से की है पढ़ाई?
1989 में मुंबई में जन्मीं अंजलि मर्चेंट ने स्कूली शिक्षा मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल और इकोले मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल से की ही। अंजलि ने अमेरिका के बैबसन कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की और उसके बाद लंदन स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए की ड्रिगी हासिल की है।

अंजलि ने 2010 में यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया में एडमीशन लिया था। इस दौरान सेमेस्टर एट सी प्रोग्राम में हिस्सा लिया था और कनाडा, स्पेन, घाना, जापान और चीन सहित 12 देशों का दौरा किया और कई अहम प्रोजेक्ट पर काम किया।

करोड़ों की कंपनी में संभाल रही ये अहम जिम्मेदारी
2006 में पब्लिसिस में एक ट्रेनी के रूप बाद में करियर की शुरूआत करने वाली अंजलि ने 2021 में अपने पिता वीरेन मर्चेंट की कंपनी एनकोर हेल्थकेयर और mylon mateals में डॉयरेक्टर की पोस्ट पर रहते हुए करोड़ों के फैमिली बिननेस को आगे बढ़ाने में मदद कर रही हैं। वीरेन मर्चेंट कंपनी के सीआईओ और उनकी पत्नी शैला मर्चेंट को-फाउंडर हैं जिसकी शुरूआत उन्होंने 2002 में दोनों ने मिल कर की थी।
इन कंपनियों की को फाउंडटर भी हैं
2018 में अंजलि ने बॉलीवुड हस्तियों के लिए हेयर स्टाइलिंग और ट्रीटमेंट क्लब चेन ड्रायफिक्स की को फांउडर हैं। स्टूडेंट्स, कॉलेज एम्पलाइज के लिए एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस 'टर्न द कैंपस' की को-फाउंडर भी रहीं लेकिन यह 2012 में बंद हो गया था।
कौन हैं अंजलि मर्चेंट के पति
अंजलि मर्चेंट के पति मशहूर बिजनेसमैन अमन मजीठिया है। अमन कपड़ों के मशहूर ब्रांड वटाली इंडिया के फांउडर हैं। 2020 में दोनों की शादी गोवा में हुई और इसमें व्यापार, राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी हस्तियां जुटी थीं।












Click it and Unblock the Notifications