कौन हैं अनीता श्योराण? जिन्होंने बृजभूषण खेमे के खिलाफ ठोंकी ताल, यौन शोषण मामले में हैं गवाह

बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में प्रमुख गवाहों में से एक पहलवान अनीता श्योराण ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनावी दंगल में ताल ठोंक दी है।

अनीता श्योराण अगर इस पद के लिए चुनी जाती हैं तो वह बृजभूषण शरण सिंह की जगह लेंगी। अनीता ने नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा। डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष पद के लिए 12 अगस्त को मतदान होना है।

who-is-anita-sheoran

अगर अनीता श्योराण रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत जाती हैं तो वो भारतीय कुश्ती की पहली महिला अध्यक्ष होंगी। अनीता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे मामले में सबसे अहम गवाहों में से एक हैं।

अनीता श्योराण का नामांकन क्यों महत्वपूर्ण है?
2010 नई दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता ने सोमवार को अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की। डब्ल्यूएफआई चुनाव के लिए 50 सदस्यीय मतदाताओं और उम्मीदवारों की सूची में 38 साल की अनीता अकेली महिला हैं। उनका मुकाबला बृजभूषण खेमे के दो उम्मीदवारों दिल्ली कुश्ती संघ के अध्यक्ष ओलंपियन जय प्रकाश और उत्तर प्रदेश के संजय सिंह भोला से होने की संभावना है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वालीं अनीता श्योराण ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि शिकायतकर्ताओं में से एक ने उन्हें इस घटना की जानकारी दी थी। बृजभूषण शरण सिंह ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता को होटल के अपने रूम में बुलाया था और जबरदस्ती गगले लगाया था।

रेसलर अनीता मूलरुप से भिवानी के गांव ढाणीमाहू की रहने वाली हैं। अनीता ने मूल रुप से गोहाना के रहने वाले नवीन कुमार से शादी की है। शादी के बाद से वे अपने पति के साथ करनाल में रह रही हैं। अनीता के पिता दिलीप सिंह पेशे से किसान हैं वहीं उनकी मां सतोष एक हाउसवाइफ हैं। पहलवानी के लिए अनीता को प्रोत्साहित करने में उनके माता-पिता की अहम भूमिका रही।

अनीता ने 2005 के कॉमनवेल्थ खेल में कांस्य पदक, इसी वर्ष द. अफ्रीका के सेंचुरी कप में सिल्वर मेडल, 2008 में दक्षिण कोरिया एशियन सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में ब्रॉज मेडल, 2009 में जालंधर कॉमनवेल्थ सीनियर वूमेन में सिल्वर मेडल, 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल और नेशनल लेवल की कई चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं में आठ गोल्ड मेडल हासिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+