Who is Anita Anand: कौन हैं अनिता आनंद? कनाडा की पहली हिंदू विदेश मंत्री बनीं, गीता पर हाथ रखकर ली शपथ
Who is Anita Anand: कनाडा में हुए एक बड़े कैबिनेट फेरबदल के तहत प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अनिता आनंद को देश की नई विदेश मंत्री(Minister of External Affairs)नियुक्त किया है। वे अब मेलानी जोली की जगह लेंगी, जिन्हें अब उद्योग मंत्री बनाया गया है।

'विदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर गर्व है'
शपथ ग्रहण के बाद अनिता आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'मुझे कनाडा की विदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर गर्व है। मैं प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और हमारी टीम के साथ मिलकर एक सुरक्षित और न्यायपूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए काम करने को उत्सुक हूं।'
38 सदस्यीय मंत्रिमंडल का ऐलान
बता दें कि, लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने मार्क कार्नी ने मंगलवार (13 अप्रैल) को 38 सदस्यीय नई कैबिनेट की घोषणा की, जिसमें 28 मंत्री और 10 राज्य सचिव (Secretaries of State) शामिल हैं। इस लिस्ट में अनिता आनंद का भी नाम शामिल है।
कौन हैं अनिता आनंद? Who is Anita Anand, Canada Foreign Minister
अनिता इंदिरा आनंद (Anita Anand )एक कनाडाई वकील, शिक्षाविद, शोधकर्ता और राजनेता हैं। वे अब तक कनाडा की, रक्षा मंत्री (Defence Minister), परिवहन मंत्री (Transport Minister) और नवाचार, विज्ञान और उद्योग मंत्री (Minister of Innovation, Science and Industry) के रूप में सेवा दे चुकी हैं। वहीं अब वे कनाडा की पहली हिंदू महिला हैं जिन्हें विदेश मंत्री बनाया गया है।
अनिता का जन्म केन्टविल, नोवा स्कोटिया में हुआ था। उनके माता-पिता भारत से 1960 के दशक की शुरुआत में कनाडा आकर बस गए थे। उनकी मां पंजाब से हैं और पिता तमिलनाडु से। उनके दो बहनें हैं जिनका नाम गीता और सोनिया। वहीं अनिता आनंद चार बच्चों की मां हैं।
शैक्षिक पृष्ठभूमि (Educational Background)
क्वीन्स यूनिवर्सिटी से राजनीति अध्ययन में ऑनर्स स्नातक (B.A. Honours)
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ज्यूरिसप्रूडेंस में ऑनर्स डिग्री
डलहौज़ी यूनिवर्सिटी से एलएल.बी
टोरंटो यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ लॉज़ (LL.M)
ये भी पढ़ें Canada Election 2025: कैसे चुना जाता है कनाडा का प्रधानमंत्री? आसानी से समझें फेडेरल स्ट्रक्चर
कोविड-19 के दौरान निभाई थी अहम जिम्मेदारी
कोविड-19 महामारी के दौरान अनिता आनंद ने सार्वजनिक सेवाओं और खरीद मंत्रालय(Public Services and Procurement) की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान उन्होंने वैक्सीन्स और पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट की खरीद का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया।
ये भी पढ़ें Canada Election Results 2025: मार्क कार्नी बने कनाडा के नए पीएम, चुनाव में लिबरल पार्टी की जीत












Click it and Unblock the Notifications