कौन हैं अक्षय जगदीश? जो सैम ऑल्टमैन की टीम में OpenAI के बने नए रिसर्चर, हेल्थ और मेडिसिन पर करेंगे बड़ा काम
Akshay Jagadeesh OpenAI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में भारतीय मूल के वैज्ञानिक लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं। अब न्यूरोसाइंटिस्ट अक्षय जगदीश (Akshay Jagadeesh) ने बड़ी छलांग लगाते हुए सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) की कंपनी OpenAI को जॉइन किया है।
लगभग एक दशक तक मानव मस्तिष्क पर रिसर्च करने वाले अक्षय अब OpenAI में बतौर Research Resident काम करेंगे। उनका फोकस दो अहम क्षेत्रों पर होगा - पहला, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सुरक्षा और विश्वसनीयता (AI Safety Research) सुनिश्चित करना और दूसरा, हेल्थ और मेडिसिन के क्षेत्र में AI के जरिए नई संभावनाओं को तेज़ी से आगे बढ़ाना।

अक्षय का कहना है कि वे अपने न्यूरोसाइंस और मॉडलिंग के अनुभव को इस तरह उपयोग करना चाहते हैं, जिससे AI वैज्ञानिक खोजों को और गहराई दे सके और मानव कल्याण में अहम योगदान कर सके।
Who is Akshay Jagadeesh? कौन हैं अक्षय जगदीश?
अक्षय जगदीश ने पिछले करीब 10 साल इंसानी दिमाग (Human Brain) को समझने में बिताए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा -"मैं बेहद उत्साहित हूँ यह साझा करते हुए कि मैंने OpenAI को रिसर्च रेजिडेंट के तौर पर जॉइन किया है। मेरा फोकस सेफ्टी रिसर्च और हेल्थ सेक्टर में AI के इस्तेमाल पर होगा। लगभग 10 साल ब्रेन स्टडी करने के बाद, अब मैं मेडिकल प्रोग्रेस और साइंटिफिक रिसर्च को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए AGI (Artificial General Intelligence) के निर्माण की दिशा में काम करूंगा।"
Akshay Jagadeesh Researcher: स्टैनफोर्ड से पीएचडी और हार्वर्ड में पोस्टडॉक्टरल रिसर्च
अक्षय का शैक्षणिक करियर बेहद मजबूत रहा है। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University) से कम्प्यूटेशनल न्यूरोसाइंस और साइकोलॉजी में PhD की है।
इसके बाद उन्होंने करीब तीन साल तक हार्वर्ड मेडिकल स्कूल (Harvard Medical School) में पोस्टडॉक्टरल फेलोशिप की। इसके अलावा वे यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले और जर्मनी की हुम्बोल्ट यूनिवर्सिटी (Humboldt University) में रिसर्च असिस्टेंट रह चुके हैं।
ब्रेन रिसर्च से AI तक का सफर
जगदीश का शुरुआती फोकस यह समझने पर था कि इंसानी दिमाग हमारी परसेप्शन और बिहेवियर को कैसे नियंत्रित करता है। इसके लिए वे कम्प्यूटेशनल मॉडल्स का इस्तेमाल करके न्यूरल एक्टिविटी और कॉग्निशन (Cognition) के बीच संबंध जोड़ने की कोशिश करते रहे। उनका कहना है कि अब वे अपने रिसर्च अनुभव को इंडस्ट्री में इस्तेमाल करना चाहते हैं ताकि व्यापक स्तर पर मानव जीवन में बदलाव लाया जा सके।
Sam Altman team OpenAI में क्या होगा रोल?
अक्षय ने बताया कि OpenAI में उनका काम दो मुख्य क्षेत्रों पर केंद्रित होगा -
- AI सिस्टम्स को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना तथा उन्हें मानव मूल्यों के साथ संरेखित करना।
- हेल्थ और मेडिसिन सेक्टर में AI का इस्तेमाल कर बड़े स्तर पर नई खोजों और मेडिकल ब्रेकथ्रू को तेज़ करना।
उनका मानना है कि न्यूरोसाइंस और कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग का उनका बैकग्राउंड उन्हें ऐसे AI टूल्स बनाने में मदद करेगा, जो न केवल वैज्ञानिक खोजों को गहराई देंगे बल्कि मानव कल्याण में भी योगदान करेंगे। साफ है कि अक्षय जगदीश की यह एंट्री OpenAI और ग्लोबल AI रिसर्च के लिए एक बड़ा कदम है, जिसमें भारतवंशी प्रतिभा की अहम भूमिका और बढ़ने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications