कौन हैं अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार? बारामती में ननद सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी
Supriya Sule Sunetra Pawar: लोकसभा चुनाव-2024 में महाराष्ट्र के बारामती सीट पर बड़ा दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। बारामती सीट पर पवार परिवार में आमने-सामने की टक्कर होने की पूरी संभावना है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजीत पवार बारामती लोकसभा चुनाव क्षेत्र में लोगों से वोट की भावुक अपील कर रहे हैं। अजित पवार के भाषण के बाज ये कयास लगाए जा रहे हैं कि बारामती से ननद सुप्रिया सुले के खिलाफ अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ सकती है।

ननद-भाभी के बीच यहां रोचक मुकाबला होने की संभावना है। सुनेत्रा पवार ने पहले ही बारामती क्षेत्र में प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। अजित पवार की चचेरी बहन सुप्रिया सुले बारामती से मौजूदा सांसद हैं। सुप्रिया सुले ने 2009 से लगातार तीन बार बारामती निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है और इससे पहले 2006 से 2009 तक वह राज्यसभा सदस्य थीं।
Who is Sunetra Pawar: कौन हैं सुनेत्रा पवार?
- अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार एक राजनीतिक परिवार से आती हैं। सुनेत्रा पवार के भाई पदमसिंह पाटिल एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और पूर्व मंत्री हैं।
- सुनेत्रा पवार बारामती में अपने सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं। उनकी आधिकारिक वेबसाइट कहती है कि सुनेत्रा पवार 2010 में स्थापित एक गैर सरकारी संगठन एनवायर्नमेंटल फोरम ऑफ इंडिया की संस्थापक हैं। वह भारत में इको-विलेज की अवधारणा को विकसित करने में एक मार्गदर्शक थीं।
- सुनेत्रा पवार और अजित पवार के दो बेटे हैं- जय और पार्थ पवार। डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक जय पारिवारिक बिजनेस देखते हैं। वहीं पार्थ राजनीतिक महत्वाकांक्षा रखते हैं। पार्थ मावल से 2019 का लोकसभा चुनाव हार गए थे।
- वेबसाइट के मुताबिक सुनेत्रा पवार 2011 से फ्रांस में विश्व उद्यमिता मंच की थिंक टैंक सदस्य रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications