Aditi Arya: कौन हैं सबसे अमीर बैंकर की बहू अदिति आर्य? बला की है खूबसूरत, जानिए कहां से की पढ़ाई
Aditi Arya Kotak: सबसे अमीर बैंकर कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक की बहू अदिति आर्य बला की खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। अदिति ने साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। अदिति ने रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण जैसे सितारों संग फिल्में कीं, लेकिन फिल्मों में अपना जलवा नहीं दिखा पाई और फ्लॉप रहीं। नतीजन, अदिति ने एक्टिंग से दूरी बना ली।
एक्टिंग से दूरी बनाने के बाद अदिति आर्य (Aditi Arya Kotak) ने देश के सबसे अमीर बैंकर उदय कोटक के बेटे जय कोटक से लव मैरिज की है। एक्टिंग, मॉडलिंग और फैशन-स्टाइल के साथ-साथ अदिति आर्य पढ़ाई-लिखाई में किसी से पीछे नहीं है। आइए जानते है कौन हैं अदिति आर्य और उनके पास कौन-कौन सी डिग्रियां हैं..कहां से की है पढ़ाई?

अदिति आर्य कौन हैं?
बला की खूबसूरत अदिति आर्य का जन्म 18 सितंबर 1993 को चंडीगढ़ में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति ने उदय कोटक के बेटे जय कोटक से 7 नवंबर 2023 में शादी की थी। शादी से पहले अदिति ने मॉडल और एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। उन्होंने साउथ इंडियन फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। अदितिने 2016 में तेलुगू फिल्म 'इस्म' से करियर की शुरुआत की थी।
इसके बाद Seven, Kurukshetra, and Ninnu Vadili Nenu Polenule जैसी साउथ की फिल्मों में काम किया। अदित आर्य ने बॉलीवुड में 2017 में आई मूवी 'तंत्र' से डेब्यू किया था। इसके बाद 'स्पॉटलाइट 2' और फिल्म 83 में नजर आई थीं। इतना ही नहीं, साल 2015 में अदिति फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड की विजेता बनीं थी।
Aditi Arya Education: अदिति की कहां से हुई शुरुआती पढ़ाई
अदिति आर्य ने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंडीगढ़ से की है। अदिति ने चंडीगढ़ के सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गुड़गांव के मिटी इंटरनेशनल में अपनी स्कूलिंग पूरी की। 12वीं के बाद अदिति ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में एडमिशन लिया।
यहां से अदिति ने इतिहास और अर्थशास्त्र में डिग्री हासिल की और फिर येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया। अदिति ने एक ऑडिट फर्म अर्न्स्ट एंड यंग में एसोसिएट एनालिस्ट के रूप में भी काम किया। इसके अलावा, उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के यंग लीडर्स प्रोग्राम में भी हिस्सा लिया।
बला की खूबसूरत हैं अदिति आर्य
बला की खूबसूरत अदिति आर्य के आगे इंडस्ट्री की पॉप्युलर एक्ट्रेसेस भी फेल हैं। अदिति के इंस्टाग्राम पर 351K फॉलोवर्स हैं। यहां अदिति अपने दिलकश अंदाज में तस्वीरें और रील्स शेयर करती रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 मार्च 2015 में अदिति ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2015 का खिताब जीता और मिस वर्ल्ड 2015 में अपनी किस्मत आजमाई। मगर वहां हार गईं थी।
कोटक महिंद्रा की बहू है अदिति आर्य
अदिति आर्य की शादी 7 नवंबर 2023 में देश के सबसे अमीर बैंकर उदय कोटक के बेटे जय कोटक से उदयपुर में हुई थी। जय कोटक डिजिटल बैंक Kotak811 के को-हेड हैं। जय के पिता उदय कोटक ने इस कंपनी की स्थापना 1985 में की थी। 38 साल बाद अब इसे कोटक महिंद्रा बैंक के नाम से जाना जाता है और इसकी कीमत 3,66,000 करोड़ रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications