इस खूबसूरत एक्‍ट्रेस से दूसरी शादी और बच्‍चे को लेकर चर्चा में रहे थे कुमारस्‍वामी, ऐसे खुला था राज

नई दिल्‍ली। कर्नाटक विधनसभा चुनावों के परिणाम आ चुके हैं। 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी स्पष्ट बहुमत ना मिलने के चलते सरकार नहीं बना पा रही। वहीं मात्र 37 सीटें पाने जेडीएस (जनता दल सेक्यूलर) ने 78 सीटें पाने वाली कांग्रेस के समर्थन से सत्ता पर काबिज होने का दावा कर रही है। इसी के साथ कर्नाटक को एचडी कुमारस्वामी के रूप नया मुख्यमंत्री भी मिल सकता है। कुमारस्‍वामी पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे हैं। राजनीति की वजह से चर्चाओं में आए कुमारस्वामी की अपनी निजी जिंदगी भी कम दिलचस्प नहीं है। तो आईए आपको कुमारस्‍वामी के निजी जिंदगी के बारे में थोड़ी सी जान लेते हैं जिसके चलते वो चर्चाओं में रहे हैं।

कुमारस्‍वामी ने कन्नड़ एक्ट्रेस राधिका से की थी दूसरी शादी

कुमारस्‍वामी ने कन्नड़ एक्ट्रेस राधिका से की थी दूसरी शादी

कुछ साल पहले जब साउथ की मशहूर एक्ट्रेस राधि‍का संग कुमारस्वामी की गुपचुप शादी की खबरें आईं तो किसी को भरोसा नहीं हुआ था। हालांकि उस वक्त कर्नाटक की राजनीति और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये सबसे बड़ा टॉपिक था। दरअसल, 2016 में एक्ट्रेस और कांग्रेस नेता राम्या ने कन्नड़ एक्ट्रेस राधिका के साथ कुमारस्वामी की गुपचुप शादी और एक बच्ची के पिता होने का खुलासा किया था।

एक बच्‍ची के साथ वायरल हुई थी कुमारस्‍वामी और राधिका की तस्‍वीर

एक बच्‍ची के साथ वायरल हुई थी कुमारस्‍वामी और राधिका की तस्‍वीर

कुमारस्वामी कर्नाटक में जिला पंचायत के चुनाव के लिए कैम्पेनिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस राम्या ने लंदन में सीक्रेट वेडिंग कर ली है। कुमारस्वामी के इस बयान के बाद राम्या ने कहा था कि ये सब जानते हैं कि कुमारस्वामी ने राधिका से शादी रचाई है और दोनों की एक बेटी भी है। राम्या ने यह भी कहा था कि वह यह सब (दूसरी शादी) इसलिए भी जानती हैं क्योंकि वह राधि‍का के साथ फिल्म में काम कर चुकी हैं। इससे पहले कुमारस्वामी की दूसरी शादी को लेकर 2013 में भी चर्चाएं हुई थीं। तब राधि‍का और एक बच्ची के साथ कुमारस्वामी की तस्वीरें वायरल हुईं थीं। कहा गया कि दोनों शादीशुदा हैं और एक बच्ची के पिता हैं। आपको बता दें कि कुमारस्वामी ने अनीता के साथ 1986 में शादी की थी। इस शादी से एक बेटा भी है जिसका नाम निखिल गौड़ा है।

कौन हैं राधिका ?

कौन हैं राधिका ?

राधिका कन्नड़ एक्ट्रेस हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कूल में नौंवी क्लास पूरी करने के बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उन्होंने 2002 में कन्नड़ फिल्म 'नीला मेघा शामा' से अभि‍नय की शुरुआत की थी। 2003 में राधि‍का पांच कन्नड़ फिल्मों में नजर आईं जिसमें हेमंत हेगड़े के निर्देशन में ओह ला ला, हुडुगागागी थी। योगराज भट्ट फिल्म मनी में राधिका ने एक वेश्या की बेटी की भूमिका निभाई थी। राधि‍का ने तेलुगू इंडस्ट्री में भी काम किया 2014 में कोडी रामाकृष्णा फिल्म रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+